MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Yemen Houthis
Swatantra Bhardwaj Case:
PM Modi Meloni
Sonia Gandhi Memoir
Fastag Reward Scheme
Pig Kidney Transplant
Mirzapur The Movie X Review
Yasin Malik Affidavit
Nepal Flood Rescue
MP Weather Alert
Happy Krishna Janmashtami Wishes in Hindi
Teacher's Day 2026
ISRO GSLV-F17 Launch
Mayawati-Akash Anand Rift
Kuwait News
News Flash Roundup
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Haryana
  • छत्तीसगढ़ में जिंदा मिला हरियाणा का मरा बिजनेसमैन, गर्लफ्रेंड ने खोला राज तो सच्चाई जान पुलिस शॉक्ड

छत्तीसगढ़ में जिंदा मिला हरियाणा का मरा बिजनेसमैन, गर्लफ्रेंड ने खोला राज तो सच्चाई जान पुलिस शॉक्ड

हिसार (हरियाणा). कर्जा ना चुका पाने के लिए झूठे नाटक की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी। लेकिन हरियाणा एक बिजनेसमैन ने मरने की ऐसी साजिश रची कि जिसे जानकर पुलिस भी हैरान है। जिसको घरवाले से लेकर सब मरा बता चुके थे वह छत्तीसगढ़ में जिंदा निकला। दरअसल, चार दिन पहले हिसार जिले से 11 लाख की लूट और कार में कारोबारी को जिंदा जलाने की खबर सामने आई थी। जिसको लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे थे। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 10 2020, 11:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

पुलिस के लिए पहेली बनी कार में मिली लाश
हरियाणा पुलिस आरोपी व्यपारी राममेहर को पकड़ने के लिए बिलासपुर रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि युवक ऐसा क्यों किया, इसका पता पूछताछ के बाद चलेगा। हालांकि शुरूआती जांच में सामने आया है कि उसने इंश्योरेंस की रकम के लिए उसने अपनी हत्या होने की झूठी कहानी रची थी। लेकिन पुलिस के लिए कार में मिली जली लाश पहली बन गई है। अधिकारियों का कहना है कि जब राममेहर जिंदा है तो वह लाश किस की होगी।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

खुद को मरने की गढ़ी झूठी स्क्रिप्ट
जांच में सामने आया है कि वारदात वाले दिन युवक ने अपने फैक्ट्री से निकलते वक्त घरवालों को फोन कर कहा था कि वह हिसार पैसे लेने जा रहा है। जबकि घटना वाले दिन आरोपी वहां गया ही नहीं था। वह दिनभर खुद को मरने की प्लानिंग में लगा रहा। फिर आधी रात को उसने अपने चचेरे भाई से फोन कर कहा कि कुछ बदमाश उसके पीछे लगे हुए हैं। मेरे पास 11 लाख रुपए हैं वह मुझे मारकर इनको लूट लेंगे। इसके बाद एक अज्ञात शव को कार में रखकर कार को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया दिया।

36

गर्लफ्रेंड के आने से खुल गया सारा राज
जब इस घटना ने हरियाणा में सियासी तूल पकड़ा और विपक्ष के आरोप सुरक्षा को लेकर सरकार पर लगने लगे तो पुलिस ने युवक के साथ  लूटपाट और हत्या का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद मामले की जांच की गई। हांसी एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में हमने राममेहर के फोन के बारे में जांच की तो पता चला कि उसका मोबाइल ऐक्टिव था। कॉल डिटेल निकाली तो एक महिला को उसने कई बार कॉल किए थे, जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। महिला को हिरासत लेकर उससे पूछताछ की गई तो मामला सामने आ गया। युवती ने बताया कि व्यापारी मरा नहीं जिंदा है और वह छत्तीसगढ़ में है।

46

फिल्मी स्टाइल में क्राइम सीरियल देख रची साजिश
पुलिस अधिकारियों कहना है कि आरोपी राममेहर ने खुद के मारने की प्लानिंग क्राइम से जुड़े टीवी सीरियल देखकर रची होगी। क्योंकी उसने जिस तरह से सबूतों को मिटाने की कोशिश की उससे देखकर तो यही लगता है। उसकी बीमा पॉलिसी थी, इसलिए उसने सोचा कि झूठा मरने से उसके परिवार को बीमा की करीब 1.60 करोड़ रुपये की रकम मिल जाएगी और वह दूसरे राज्य में रहने लगेगा। लेकिन वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया और सारे राज से पर्दा उठ गया।

56

परिवार ने गंगा में विसर्जित दी अस्थियां
इतना ही नहीं जानकारी के मुताबिक, युवक के परिजनों ने तो राममेहर को मार समझ उसकी अस्थियों को शुक्रवार के दिन गंगा में विसर्जित कर दिया था। घरवालों का कहना है कि  कभी सोचा नहीं था कि वह लालच में आकर ऐसी हरकत करेंगे। वहीं परिजनों का कहना है कि वह पता नहीं किसकी अस्थियां थी, जिन्हें गंगा में विसर्जित किया है।

66

यह वही जली हुई कार है जब 6 अक्टूबर की रात को आरोपी राममेहर ने उसे आग लगाई थी।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Faridabad News: छात्रा की मौत पर घिरा स्कूल, बिरयानी विवाद से 4 घंटे की सजा तक जांच की आंच
Recommended image2
धमकी, रंगदारी और फिर 20 राउंड फायरिंग... अंकित बालियान मर्डर केस में जुड़ रहे हैं कई तार
Recommended image3
कौन थे अंकित बालियान? जिम से निकलते ही 20 राउंड फायरिंग, हरियाणवी सिंगर की हत्या
Recommended image4
राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की परोल, जानें 6 साल में 17 बार जेल से बाहर आने की कहानी
Recommended image5
23 अगस्त को बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी-छत्तीसगढ़ में भारी बरसात, MP समेत 7 राज्यों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved