MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Weight Loss Exercise: सर्दी में सुबह नहीं करता बिस्तर से उठने का मन, तो लेटे-लेटे ऐसे करें अपना वजन कम

Weight Loss Exercise: सर्दी में सुबह नहीं करता बिस्तर से उठने का मन, तो लेटे-लेटे ऐसे करें अपना वजन कम

हेल्थ डेस्क : हर कोई चाहता है स्वस्थ और फिट (Healthy and Fit) रहना। जिसके लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाकर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन सर्दी के दिनों में उठकर बाहर जाना बड़ा मुश्किल काम लगता है। ऐसे में लोग अपनी फिटनेस को दरकिनार करके सोना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको बिस्तर पर लेटे रहना पसंद है तो क्यों ना बेड पर ही एक्सरसाइज कर ली जाए। जी हां, आज हम आपको बताते हैं, ऐसी 7 एक्सरसाइज (Exercise) जो आप बिस्तर पर लेटकर बड़े आराम से कर सकते हैं और अपने वजन को भी कम कर सकते हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 04 2022, 09:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

इस एक्सरसाइज को करने के लिए बेड पर लेट हुए ही अपने दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए जोड़ लें। अब आप जितनी देर होल्ड कर सकें कर लें। अब वापस पैरों को नीचे लाएं और 10-15 बार इसे फिर से रिपीट करें। ऐसा करने से पेट की चर्बी, जांघों का मोटापा कम होता है। साथ ही इस एक्सरसाइज को करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

इस एक्सरसाइज के लिए बेड पर सीधा लेट जाएं। अब दोनों हाथों को दोनों दिशा में बिल्कुल हल्का छोड़ते हुए फैला लें। अब पैरों को आपस में मिलाएं और ऊपर उठाते हुए से 90 डिग्री का कोण बनाते हुए सीधा रखें। फिर पैरों को मिलाकर चारों दिशाओं में घुमाते हुए एक बड़ा गोल चक्कर लगाएं। इसे 10 बार रिपीट करें, ऐसा करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही पेट का फैट और जांघों की चर्बी भी कम होती है।

37

बेड पर लेट हुए आप क्रंचेज भी कर सकते हैं। इसके लिए अपने पैरों को सामने की ओर हवा में उठा लें। अब दोनों हाथों को अपने सिर के नीचे ले जाएं और उंगलियों को लॉक कर लें। अब अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाते हुए उठें और फिर लेट जाएं। इसके आप करीब 10-10 के 5 सेट मारे और धीरे-धीरे से बढ़ा लें। इससे पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

47

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने पैरों को नीचे रखकर घुटने मोड लें। अब पेल्विक हिस्से पर वजन रखें। बेड से अपने पेल्विक हिस्से को उठाएं और फिर इसे वापस नीचे लाएं। इसे 10-20 बार दोहराएं। इससे बटक्स की मसल्स पर काम होता है। 

57

इसके लिए बेड पर पीठ के बल लेट जाएं, हाथ हिप्स के नीचे रखें। धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं, पैरों की उंगलियां ऊपर की ओर रहें। पैरों को सीधे रखें और फिर दाएं पैर को थोड़ा नीचे लाएं फिर ऊपर वापस ले जाएं। ऐसा ही बाएं पैर से करें। इसे 10-15 बार करें। इससे पेट का मोटापा कम होता है।

67

इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और हाथ शरीर के बगल में रखें। घुटने मोड़ें और पंजे बेड पर रखें। अब घुटनों को दाई ओर झुकाएं, इतना कि घुटने बेड को छुएं। इस समय गर्दन बाई ओर मोड़ लें और बाई हथेली की ओर देखें। अब इसे दूसरी तरफ से दोहराएं। 10-15 बार ऐसा करने से बैक पेन से आराम मिलता है।

77

एयर साइकलिंग करने के लिए बिस्तर पर कमर के बल लेट जाएं। अब पांव को ऊपर ले जाएं और काल्पनिक साइकिल चलाने की कोशिश करें। इससे आपकी पांव की एक्सरसाइज होती है और पैरों के साथ ही पेट की चर्बी भी कम होती है।

ये भी पढ़ें- Food for Immunity: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ओमीक्रॉन के संक्रमण के खतरे को कम करते है ये 8 सुपर फूड्स

Covid-19 Vaccine: 15 से 18 साल के बच्चों को लगवाने जा रहे है वैक्सीन, तो इन चीजों का रखें खास ख्याल

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved