MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • लॉकडाउन में नेहा धूपिया ने घटाया 21 kg वजन, इस कारण बढ़ा एक्ट्रेस का वेट तो लोगों ने उड़ाया था मजाक

लॉकडाउन में नेहा धूपिया ने घटाया 21 kg वजन, इस कारण बढ़ा एक्ट्रेस का वेट तो लोगों ने उड़ाया था मजाक

हेल्थ डेस्क: बॉडी शेमिंग का विरोध तो कई लोग करते हैं लेकिन फिर भी मौका मिलते ही कई लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते। फ़िल्मी सितारे तक बॉडी शेमिंग से अछूते नहीं है। कई एक्टर-एक्ट्रेस बॉडी शेमिंग झेल चुके हैं। इसमें अब ताजा नाम नेहा धूपिया का भी शामिल है। प्रेग्नेंसी की वजह से नेहा धूपिया का वजन 25 किलो बढ़ गया था। इस वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि, अब लॉकडाउन के बाद सामने आई नेहा धूपिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर नेहा ने 21 किलो वजन कम कर लिया है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 05 2021, 02:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई मौकों पर बोल्ड स्टेटमेंट देकर ट्रोलर्स को चुप करवाया है। लेकिन ट्रोलर्स ने इस बार एक्ट्रेस को उनके मोटापे की वजह से निशाने पर लिया था। 

27

दरअसल, बेटी मेहर को जन्म देने के बाद नेहा का वजन 24 से 25 किलो तक बढ़ गया था। ऐसे में एक्ट्रेस की तस्वीर जब सामने आई तो लोगों ने उनपर काफी नेगेटिव कमेंट्स किये। 

37

नवंबर 2018 में बेटी को जन्म देने के बाद नेहा काफी मोटी हो गई थी। पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट के साथ ही कई तरह की मेडिकल कॉम्प्लिकेशन की वजह से भी उनका वेट बढ़ता गया।  
 

47


नेहा के मुताबिक, उनके दिमाग में इस वेट गेन की कोई टेंशन नहीं थी। वो काफी नॉर्मल लाइफ जी रही थी क्यूंकि उन्हें पता था कि किन परिस्थितियों ने  बढ़ाया है। लेकिन लोगों ने उन्हें फैट शेम किया। 

57

मोटापे के कारण कई लोगों ने यहां  तक कह डाला था कि अब नेहा का करियर खत्म है। उन्हें काफी जज किया गया और उनकी बॉडी का मजाक बनाया गया। इन सब कमेंट्स से नेहा को काफी तकलीफ हुई थी। 

67

इस बीच अब नेहा ने अपना वेट घटाकर ट्रोलर्स को चुप करवा दिया है। लॉकडाउन में नेहा ने अपना 21 किलो वेट कम किया। इसके लिए उन्हें 8 महीने का समय लगा। 

77

नेहा ने बताया कि वेट घटाने के लिए उन्होंने जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने समय लिया और पेशेंस के साथ वेट लूज किया। उन्होंने घर पर ही वर्कआउट किया। साथ ही अपने डायट पर नजर रखी।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hourglass Figure: लाशों की चर्बी से खूबसूरती का इलाज, 90 लाख तक खर्च कर लड़कियां बन रहीं जवां
Recommended image2
Oral Cancer Signs: 2 तरह की होती हैं मुंह की गांठें, डॉक्टर की इन बातों को ना करें इग्नोर
Recommended image3
Health Warning: सिगरेट जैसा ज़हर है आपका पसंदीदा पैकेट फूड! स्टडी ने खोला चौंकाने वाला राज
Recommended image4
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image5
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved