MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • सर्दियों में बिना डॉक्टर्स के पास गए ठीक हो जाएगा टॉन्सिल, बेसुरी आवाज तुरंत बन जाएगी सुरीली

सर्दियों में बिना डॉक्टर्स के पास गए ठीक हो जाएगा टॉन्सिल, बेसुरी आवाज तुरंत बन जाएगी सुरीली

हेल्थ डेस्क। मौसम बदलने पर ज्यादातर लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। अब सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो रही है। इस मौसम में अक्सर लोगों को सर्जी-जुकाम और फीवर जैसी समस्या होती है। ज्यादातर लोगों को गले में दर्द की समस्या भी हो जाती है। इससे खाने-पीने तक में दिक्कत होने लगती है। आम तौर पर लोग समझते हैं कि ऐसा सर्दी-जुकाम की वजह से हो रहा है, लेकिन ऐसा टॉन्सिल की वजह से भी हो सकता है। टॉन्सिल (Tonsils) गले में एक ग्रंथि होती है, जिसमें इन्फेक्शन या दूसरी वजहों से सूजन आ जाती है। इसमें टॉन्सिल में इन्फ्लेमेशन भी हो जाता है। इस समस्या को टॉन्सिलाइट्स (Tonsillitis) कहते हैं। इसके चलते दर्द और बुखार भी हो सकता है। अगर इस बीमारी के लक्षणों को शुरुआत में ही समझ लिया जाए तो आसानी से घरेलू उपायों को अपना कर इसे ठीक किया जा सकता है।(फाइल फोटो) 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 24 2020, 03:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

क्या है टॉन्सिलाइट्स
हमारे गले के दोनों तरफ एक ग्रंथि होती है। यह मांस के गांठ जैसी होती है। इन्हें टॉन्सिल कहते हैं। इन्फेक्शन की वजह से इनमें सूजन हो जाती है और ये लाल हो जाते हैं। इसे ही टॉन्सिलाइट्स कहते हैं। इससे गले में काफी दर्द होता है और कुछ भी खाने-पीने या निगलने में दिक्कत होती है।
(फाइल फोटो)

25

क्या है टॉन्सिलाइट्स के लक्षण
टॉन्सिलाइट्स होने पर गले में खराश और दर्द होने लगता है। कोई भी चीज निगलने में परेशानी होती है। दर्द गले से लेकर कानों तक में हो सकता है। इसके साथ सिरदर्द की समस्या भी हो जाती है। टॉन्सिल सूज जाता है और उसमें दर्द होता है। साथ ही, बुखार भी होने लगता है।
(फाइल फोटो)
 

35

क्या करें उपाय
टॉन्सिलाइट्स की समस्या होने पर कुछ घरेलू उपाय अपना कर इससे निजात पाया जा सकता है। इसके लिए हरड़, बहेड़ा और आंवला को बराबर मात्रा में पीस कर त्रिफला चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को एक चम्मच रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ ले लें। त्रिफला चूर्ण बाजार में बने-बनाए भी मिलते हैं। इससे सूजन की समस्या में आराम मिलेगा। साथ ही, कफ की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
(फाइल फोटो)
 

45

त्रिकुटा चूर्ण भी होता है फायदेमंद
टॉन्सिल की समस्या में त्रिकुटा चूर्ण भी काफी फायदेमंद होता है। सौंठ, पिपली और काली मिर्च को बराबर मात्रा में पीस कर चूर्ण बना लें। इसे रोज 1-1 ग्राम शहद के साथ खाएं। इस समस्या में अदरक का रस, तुलसी की पत्तियों का रस भी शहद के साथ लेने से आराम मिलता है। इसके अलावा आंवला का मुरब्बा और आंवला का रस पीने से भी फायदा होता है। 20 ग्राम त्रिकुटा चूर्ण और 20 ग्राम बबूल की छाल का पाउडर मिला कर रख लें। इसे एक-दो बार रोज शहद के साथ लेने पर भी टॉन्सिल की सूजन खत्म हो जाती है।
(फाइल फोटो)

55

दिव्य धारा का करें इस्तेमाल
अजवाइन, कपूर, पिपरमिंट बराबर मात्रा में लेकर यूके लिपस्टिक और लौंग का तेल मिला कर दिव्य धारा बना लें। इसकी कुछ बूंदें गर्म पानी में डाल कर इसका वाष्प लेने से भी टॉन्सिल की समस्या में आराम मिलता है। इससे गले का दर्द कम होता है। इसके अलावा गर्म पानी में हल्दी और सेंधा नमक मिल कर गरारे करने से भी फायदा होता है।
(फाइल फोटो) 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Shivratri Fasting Benefits: महाशिवरात्रि का व्रत पाचन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी?
Recommended image2
Shocking Medical Study: क्लिनिकली डेड इंसान भी देख सुन सकते हैं? नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा
Recommended image3
Hair Growth Drinks: महंगे शैंपू छोड़ें! बालों की ग्रोथ के लिए रामबाण हैं ये 4 ड्रिंक्स
Recommended image4
Happy Kiss Day 2026: किस करने से सेहत को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे
Recommended image5
Hugging Benefits: ब्लड प्रेशर कंट्रोल से मेंटल हेल्थ तक, सिर्फ गले लगाने भर से होते हैं 4 बेनिफिट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved