- Home
- Lifestyle
- Health
- सुबह, दोपहर या रात, आखिर क्या है सलाद खाने का सही समय? खाने में करेंगे गलती तो बढ़ जाएगा वजन
सुबह, दोपहर या रात, आखिर क्या है सलाद खाने का सही समय? खाने में करेंगे गलती तो बढ़ जाएगा वजन
हेल्थ डेस्क: वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए सलाद काफी अच्छा ऑप्शन होता है। हेल्थ कॉन्शियस लोग सलाद का सेवन जरूर करते हैं। हरी सब्जियों का सलाद कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे बॉडी को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। कुछ लोग दिन में एक टाइम खाने में सिर्फ सलाद ही रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सलाद गलत तरीके से खाया जाए, तो वजन घटने की जगह बढ़ भी सकता है। आज हम आपको सलाद खाने का वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। अगर इन्हें फॉलो नहीं किया तो ये सलाद आपका मोटापा और बढ़ा देगा।

सलाद खाते हुए सबसे पहली बात जिसका ध्यान रखना चाहिए वो है इसे खाने का सही वक्त। आखिर सलाद कब खाना चाहिए। लोग अक्सर खाने के साथ एक प्लेट सलाद लेकर बैठते हैं। लेकिन ये सलाद खाने का सही तरीका नहीं है।

अगर आप वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो खाना खाने से आधे घंटे पहले सलाद का सेवन करें। इससे आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलेगा। साथ ही आपको कम भूख लगेगी। इससे आप आधे घंटे बाद कम खाना खाएंगे।
यहां हम आपको सलाद खाने के दौरान की गई गलतियों के बारे में बताएंगे। कई लोग सलाद में नमक मिला कर खाते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए। सफ़ेद नमक डालते ही इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। ऐसे में सफ़ेद की जगह काला नमक डालकर सलाद खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
अगर आप फ्रूट सलाद खा रहे हैं तो इसे दिन में ही खाएं। रात को इसका सेवन अपनी बॉडी में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है। इसका नतीजा होता है आपकी तबियत खराब होना।
सलाद में कभी भी किसी तरह की ड्रेसिंग का उपयोग ना करें। इससे कैलोरीज बढ़ती है और आपका वजन बढ़ता है। साथ ही कभी भी सलाद में कोई सॉस भी यूज ना करें।
कई लोग सलाद में चाट मसाला मिलाते हैं। ऐसी गलती भी ना करें। हमेशा सलाद को बिना चाट मसाला के ही खाएं। अगर कोई मसाला मिलाना ही है, तो काली मिर्च का इस्तेमाल करें।
आप सलाद में स्प्राउट्स सलाद भी खा सकते हैं। स्प्राउट सलाद खाने का सही समय दोपहर का है। इसे लिमिटेड मात्रा में खाना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू या सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.