- Home
- Lifestyle
- Health
- खुद को गर्भवती मान खुश थी महिला, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही क्यों कहा- आपको एक नहीं बल्कि 2-2 कैंसर है
खुद को गर्भवती मान खुश थी महिला, लेकिन डॉक्टर ने देखते ही क्यों कहा- आपको एक नहीं बल्कि 2-2 कैंसर है
नई दिल्ली. कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका सामान्य स्थिति में पता लग जाता है लेकिन कुछ बीमारियों का पता आसानी से नहीं चलता है। 25 साल की ब्लॉगर मिया मैकिन कुछ ऐसी ही बीमारी से पीड़ित थी।वह खुद को बहुत फिट और स्वस्थ मानती थी। एकदम सामान्य लाइफ। टाइम से सोना। टाइम से जागना। टाइम से नाश्ता और डिनर। लेकिन एक दिन उन्हें ऐसी बीमारी का पता चला कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी जिंदगी में तब अंधेरा छा गया जब पता चला कि उन्हें एक साथ दो कैंसर है। वह कैंसर के साथ जी रही हैं। लेकिन इससे भी चौंकाने वाली बात तो ये है कि उन्हें पहले लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। लेकिन जब डॉक्टर के पास गईं। चेक कराया तो पता चला कि कैंसर है। ये पूरी रिपोर्ट द सन से ली गई है। पहले क्यों लगा कि प्रेग्नेंट हैं मिया मैकिन, कैसे हुआ कैंसर का खुलासा...

मिया मैकिन लाइफ स्टाइल ब्लागर हैं। उन्होंने एक साल के अंदर 2 से 12 पाउंड वजन कम किया था। इससे वे बहुत खुश थी। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उनका वजन इतनी तेजी से कैसे कम हुआ। अक्टूबर 2019 में वे एक कैंप में गईं। वहां एक फ्री हेल्थ चेकअप का कैंप लगा था। वहां मिया ने भी अपना हेल्थ चेक कराया। तब उन्हें लगा कि वह अस्वस्थ महसूस कर हैं। उन्हें लगा कि शायद वह प्रेग्नेंट हो गई हैं। मिया ने बताया कि एक साल के दौरान मेरा काफी वजन कम हो गया था। मुझे थायराइड की समस्या रही है। ऐसे में वजह कम होने से मैं बहुत खुश थी।

फिर हेल्थ कैंप में नर्स ने बताया कि तुम्हारा दिल नॉर्मल से ज्यादा तेजी से धड़क रहा है। यह काफी चिंताजनक है। नर्स ने कहा कि किसी और जगह भी खुद की जांच कराइए। मिया उस रात एहतियात के तौर पर हॉस्पिटल गईं। तब उन्हें 95 प्रतिशत लग रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि जल्द ही डॉक्टरों ने चेकअप के बाद प्रेग्नेंसी से इनकार कर दिया। लेकिन मिया के अस्वस्थ महसूस करने के असली कारण से डॉक्टर हैरान थे।
फिर डॉक्टर ने कई टेस्ट किए। कुछ ही देर में रिजल्ट आ गए, जिसमें उसके दिल के चारों ओर एक काला सैडो दिखाई दिया। डॉक्टर ने बताया कि यह संक्रमण हो सकता है। यह कहकर डॉक्टर ने उन्हें घर भेज दिया। मिया की सीटी स्कैन की रिपोर्ट अभी आनी थी।
अगले दिन मिया डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने कहा, हमारे पास आपके लिए बुरी खबर है। हमने आपके सीने में ट्यूमर देखा है। यह सुनकर मैं दंग रह गई। एक हफ्ते बाद दर्जनों स्कैन और बायोप्सी के बाद मिया को आधिकारिक तौर पर बताया गया कि उन्हें हॉजकिन लिंफोमा है। ये एक दुर्लभ कैंसर है।
मिया ने कहा कि वह एक महीने पहले से कैंसर के लक्षणों को महसूस कर रही थीं। मिया का कहना था कि डॉक्टर ने उसे बताया कि अगर दो हफ्ते और उसके लक्षणों को नजरअंदाज किया होता तो उनकी मौत हो सकती थी।
नवंबर 2019 में कीमोथेरेपी शुरू हुई। इसी दौरान उन्हें पता चला कि थायराइड कैंसर भी है। मिया ने कहा, मुझे थायराइड कैंसर के बिल्कुल कोई लक्षण नहीं थे। जुलाई 2020 में मिया के थायराइड को हटाने के लिए दो सर्जरी हुई। मिया ने बताया कि सितंबर 2021 में एक और सर्जरी की बाद वह कैंसर मुक्त थी।
नोट- खबर में सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
ये भी पढ़ें
नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक
HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.