MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • National Organ Donation Day 2021: अंगदान करके 8 लोगों की जान बचा सकता है 1 इंसान, जानें इसकी पूरी प्रोसेस

National Organ Donation Day 2021: अंगदान करके 8 लोगों की जान बचा सकता है 1 इंसान, जानें इसकी पूरी प्रोसेस

हेल्थ डेस्क : भारत में हर साल 27 नवंबर को राष्ट्रीय अंगदान दिवस (National Organ Donation Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 10 साल पहले 2010 में हुई थी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत, यह राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) द्वारा हर साल 27 नवंबर को मनाय जाता है। ये दिन लोगों में जागरूकता फैलाना और अंग दान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाते है। हमारे अंगदान करने से कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो एक बॉडी 8 लोगों की जान बचा सकती है। आइए आज हम आपको बताते है, अंगदान के महत्व और इसे करने की प्रोसेस के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 27 2021, 12:13 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

भारत में अंगदान हमेशा छोटे पैमाने पर होता रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में प्रति मिलियन आबादी पर केवल 0.65 अंगदान करते हैं। हालांकि, स्पेन में अंगदान 35 और अमेरिका में 26 प्रतिशत है। लेकिन कोरोना महामारी के बाद तो भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में अंगदान में काफी गिरावट आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

अंगदान वह वह प्रक्रिया है, जिसके एक जीवित या मृत के शरीर से उसकी काम करने वाली चीजों को निकालकर किसी दूसरे और जरूरतमंद व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को हार्वेस्टिंग के रूप में भी जाना जाता है। सरल शब्दों में इसे अंगदान या ऑर्गन डोनेशन कहा जाता है।

37

भारत में केवल 3 प्रतिशत रेजिस्ट्रेड अंग दाता हैं। ऑल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, सालाना 1.5-2 लाख लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। लेकिन केवल 8000 के आसपास, यानी 4% लोगों को ही डोनर मिल पाते हैं। इसी तरह, हर साल लगभग 80,000 मरीजों को लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है, लेकिन केवल 1,800 लोगों को ही कोई डोनर मिल पाता है।

47

अगर कोई इंसान मरने से पहले भी अपने कुछ अंग दान करना चाहता है, तो वह किडनी और पैंक्रियास का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों की मदद के लिए दान कर सकता है। इससे उसके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ता है। वहीं, मृत व्यक्ति की आंखे, किडनी, लीवर, फेफड़ा, ह्रदय, पैंक्रियास और आंत का अंगदान किया जा सकता है। 

57

हर इंसान अंगदान नहीं कर सकता है। खासकर जो लोग पहले से कोई बीमारी जैसे- कैंसर या एचआईवी से पीड़ित हो और सेप्सिस या इन्ट्रावेनस दवाओं का इस्तेमाल करने वाले अंगदान नहीं कर सकते। अंगदान करने वाले व्यक्ति के ऑर्गन्स सही काम करना चाहिए।
 

67

देश का कोई भी स्वस्थ नागरिक अंगदान कर सकता है। नवजात बच्चों से लेकर 90 साल के बुजुर्गों तक का इंसान इस प्रोसेस को कर सकता है। हालांकि, 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को अंगदान करने के लिए अपने माता-पिता की मंजूरी लेनी होती है।

77

अंगदान करने के लिए देश में नियम-कानून बनाए गए हैं। अगर आप अंगदान करना चाहते है, तो आप www.organindia.org पर अप्लाई किया जा सकता है। यहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद संस्थान की ओर से एक डोनर कार्ड भेजा जाता है। जिस पर यूनिक गवर्मेंट रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा होता है। ये नंबर सभी ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑरगेनाइजेशन के साथ रजिस्टर किए जाते हैं। इसके बाद आप एक ऑर्गन डोनर बन जाते है और किसी भी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Beauty Tips: 50 की उम्र में भी मेकअप करने का है शौक, तो कभी ना करें ये गलती, इस तरह दिखें 10 साल जवां

Kitchen Tips: बाजार का महंगा मसाला छोड़ें और घर में सिर्फ 5 मिनट में बनाएं चटपटा चाट मसाला
 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vaginal Steaming: क्या वजाइना की सफाई के लिए जरूरी है वेजाइनल स्टीमिंग? जानें डॉ. की राय
Recommended image2
Roti Flour: रोज रोटी खाते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें! कौन सा आटा रखेगा फिट, डॉक्टर ने बताया सच
Recommended image3
Pig Kidney Transplant: कौन है वो शख्स? जो 271 दिन बिना डायलिसिस रहा, जानिए Xenotransplant का कमाल
Recommended image4
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image5
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved