MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 64 की उम्र में अपनी बेटी के बड़े भाई दिखते हैं अनिल कपूर, नाश्ते से लेकर डिनर में छिपा है जवानी का राज

64 की उम्र में अपनी बेटी के बड़े भाई दिखते हैं अनिल कपूर, नाश्ते से लेकर डिनर में छिपा है जवानी का राज

हेल्थ डेस्क: 24 दिसंबर को फिल्म एक्टर अनिल कपूर 64 साल के हो गए हैं। बर्थडे बॉय अनिल कपूर बीते कुछ समय से अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि अन्य कारण से चर्चा में रहे हैं। उनकी फिटनेस ने अचानक ही लोगों का ध्यान खींचा। उन्हें देखकर ऐसा लगने लगा है जैसे उम्र ने बढ़ना ही छोड़ दिया है। उनके साथ के बाकी एक्टर्स पर उम्र का असर नजर आने लगा है लेकिन अनिल कपूर एवरग्रीन बने हुए हैं। बात अगर उनकी जवानी की करें तो आज हम आपको उनका डेली रूटीन बताते हैं। इस रूटीन के जरिये ही उन्होंने खुद को 64 की उम्र में भी इतना मेंटेन कर रखा है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 24 2020, 11:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अनिल कपूर की एज उनके चेहरे और बॉडी से बिलकुल पता नहीं चलती। वो हर दिन दो घंटे जिम में वर्कआउट करते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के साथ वो अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखते हैं। उन्होंने अपने लिए दो डायटीशियन रखी है।  (तस्वीर- गूगल से)
 

28

उनकी पहली डायटीशियन कविता देवगन ने बताया कि अनिल कपूर को साउथ इंडियन खाना काफी पसंद है। इस वजह से उनकी डाइट में इडली, डोसा और उत्तपम शामिल होता है। यही उनके फिटनेस का राज है।  (तस्वीर- गूगल से)

38

इडली, डोसा और उत्तपम सहित ज्यादातर साउथ इंडियन फ़ूड फर्मेन्टेड होते हैं। फर्मेंटेशन की वजह से इनका पौष्टिक गुण काफी बढ़ जाता है। साथ ही खाने के बाद इसे पचाना काफी आसान होता है। (तस्वीर- गूगल से)

48

इसके अलावा उनकी डायट में नारियल पानी भी शामिल है। ये उनकी बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करता है और उसे कंट्रोल करता है। जब कभी अनिल कपूर को थोड़ी भूख लगती है वो नारियल पानी पी लेते हैं।  (तस्वीर- गूगल से)

58

अनिल कपूर की दूसरी डायटीशियन शालिनी सिंघल के मुताबिक, अनिल कपूर की डाइट का बड़ा हिस्सा फर्मेन्टेड खाना होता है। इडली, डोसा और उत्तपम प्रोबायोटिक रिच फ़ूड होते हैं। साथ ही इनके सेवन से विटामिन बी की कमी पूरी होती है। (तस्वीर- गूगल से)

68

इसके अलावा साउथ इंडियन फ़ूड अनाज और दाल का कॉम्बिनेशन होते हैं। ये शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा करते हैं। फर्मेन्टेड फ़ूड इम्युनिटी को स्ट्रांग रखता है। (तस्वीर- गूगल से)
 

78

अनिल कपूर अपने नाश्ते से लेकर डिनर में साउथ इंडियन फ़ूड ही प्रेफर करते हैं। ये खाना नारियल  तेल में बनाया जाता है। इसमें मौजूद MCTs (medium-chain triglyceride) बालों और स्किन के लिए काफी अच्छी होती है। (तस्वीर- गूगल से)

88

अनिल कपूर की दोनों ही डायटीशियन के मुताबिक,वो डीप फ्राइड खाना नहीं खाते। ये फ़ूड आइटम्स एक तो कैलोरिज में हाई होते हैं, साथ ही आसानी से पचते नहीं है। ऐसे में ये सिर्फ और सिर्फ बॉडी पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। (तस्वीर- गूगल से)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved