MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • यौन शक्ति बढ़ाने के लिए पुरूष ये फूड जरुर लें, जबरदस्त ताकत का होगा एहसास

यौन शक्ति बढ़ाने के लिए पुरूष ये फूड जरुर लें, जबरदस्त ताकत का होगा एहसास

हेल्थ डेस्क, foods For Health: आज की भागदौड़ की जिंदगी में पुरुष और महिलाएं एक तरह का जॉब करते हैं। दोनों को ही बराबर प्रोटीन और विटामिन्स की जरुरत होती है।  हालांकि मर्दों की अपनी एनर्जी को बूस्ट करने के लिए  एक्सट्रा Nutrients की जरूरत होती है। पुरुषों के लिए हेल्दी फूड्स लेना बहुत जरुरी है। पुरुषत्व को बनाए रखने के लिए भी पौष्टिक आहार लेना जरुरी है। इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे नॉर्मल फूड के बारे में बताएंगे जिससे शारीरिक कमजोरी तो दूर होगी, इससे सेक्स पावर में भी इजाफा होगा। देखें कौन से हैं ये सुपरफूड...

3 Min read
Rupesh Sahu
Published : Apr 06 2022, 08:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बादाम
बादाम (Almond) के अनेक गुण हैं, इससे स्मरण शक्ति तो बेहतर होती ही है, शरीर को ये फल भरपूर एनर्जी देता है। बादाम में बड़ी मात्रा में मैग्नीशियम होता है। मर्दों में मैग्नीशियम की से टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम हो जाता है। बादाम के सेवन से मसल्स और नर्व्स सिस्टम को बूस्टिंग पावर मिलता है। बादाम हमारी  बॉडी भरपूर एनर्जी भी देता है।

ये भी पढ़ें-  31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

27

हरी पत्तेदार सब्जियां 
सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां ( green leafy vegetables ) खाने में जरुर शामिल करनी चाहिए। भाजी को कोई भी हो वो शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करती है। पालक हमारी बॉडी में ब्लड फ्लो सही को कंट्रोल करती है। वहीं इससे हमारा ह्दय भी चुस्त-दुरुस्त रहता है। मर्दों के लिए तो पालक विशेष लाभ पहुंचाती है। पालक का जूस कई तरह से हमें फायदा पहुंचाता है। 
 

37

दही
गर्मियों में दही ( curd) का सेवन कई तरह से शरीर को फायदा पहुंचाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो ह्यूमन बोन को मजबूत करता है। महिला और पुरुष दोनों को पर्याप्त कैल्शियम की जरूरत होती है। मर्दों में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा महिलाओं जितना ही होता है, इसलिए दोनों के लिए दही फायदेमंद होता है।  

47

कच्ची सलाद (raw salad)
सब्जियों को उबालने, तलने से उसके पौष्टिक तत्वों की हानि होती है। ज्याद बेहतर ये होता है कि सलाद के रुप में जो भीचीजें कच्ची खा जा सकती हैं, उसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। खीरा, टमाटर, प्याज,गाजर, बंदा गोभी, शलजम, चुकदंर,ककड़ी जैसे कई फलों को सलाद के तौर पर उपयोग कि जा सकताहै ये पुरुष हो यास्त्री सभी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध कराता है। 
ये भी पढ़ें-  अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

57

ओट्स (oats)
व्यक्ति को अपनी डाइट में दाल- दलिया के साथ ओट्स (oats) को भी शामिल करना ही चाहिए। ओट्स हमारे शरीर को प्रोटीन की पूर्ति करता है। इससे हमें भरपूर एनर्जी भी मिलती है। ओट्स हमारी हड्डियों को भी मजबूत करता है। वहीं ये मर्दाना कमजोरी को भी दूर करने में सक्षम है। 
ये भी पढ़ें-  Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

67

टमाटर (Tomato) 
टमाटर ( Tomato) में लाइकोपीन पाया जाता है, लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है, ये प्रोस्टेट कैंसर से हमारी सुरक्षा करता है। वहीं टमाटर में पाई जाने वाले कई तत्व पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाते हैं। ये बहुत सस्ता और अच्छा जरिया है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने में टमाटर का जरुर इस्तेमाल करन चाहिए। 

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ

77

तरबूज  (watermelon) 
तरबूज (watermelon) में टमाटर की तरह पर्याप्त मात्रा में लाइकोपीन पाया जाता  है, ये पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। गर्मियों में ये शरीर में पानीकी कमी को पूरा करता है। तरबूज हमारी कब्ज की दिक्कत को दूर करता है।  तरबूज में सिट्रूलीन blood vessels को स्मूथ रखता है, इससे Erectile dysfunction की समस्या से निजात मिलती है, य सेक्स पावर बढ़ाने में सहायक होता है। 

इसे भी पढे़ं- डायबिटीज आपकी किडनी को पहुंचा सकती है नुकसान, बॉडी में दिखें यह लक्षण तो हो जाएं सावधान
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर बेस्ड हैं। एशियानेट हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह जरुर लें। )

About the Author

RS
Rupesh Sahu
रूपेश साहू। मीडिया जगत में 25 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ कार्यरत हैं और यहां पर मनोरंजन डेस्क पर काम कर रहे हैं। साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर, 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभा चुके हैं। न्यूज चैनल, अखबार और डिजिटल मीडिया में अनुभव।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved