MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • वजन कम करना है तो रात में सोने से पहले किसी कीमत पर न खाएं ये 6 फूड्स, चर्बी घटाना हो जाएगा आसान

वजन कम करना है तो रात में सोने से पहले किसी कीमत पर न खाएं ये 6 फूड्स, चर्बी घटाना हो जाएगा आसान

हेल्थ डेस्क. अगर आप भी इस समय मोटापे से परेशान हैं और बढ़े हुए वजन को घटाने की सोच रहे हैं। तो हम आपको लिए कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। आप भले एक्सरसाइज कर रहे हो लेकिन अगर डायटिंग में लापरवाही कर दिए तो सारी मेहनत खराब हो जाएगी। वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी बात सही सयम का खान-पान भी है। इसलिए हम आपको शाम और रात के समय कुछ हाई कैलरीज चीजें न खाने को बता रहे हैं। अगर रात में खाना खाते समय आप कुछ चीज़ों को अवॉइड करें तो आपका वजन भी आसानी से घट जाएगा- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2020, 05:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दरअसल वजन कम न होने का एक कारण हैवी डाइट भी हो जाती है। लोग कसरत करते हैं लेकिन अनाप-शनाप खाने से वजन बढ़ता जाता है। इसलिए अधिकतर फिटनेस ट्रेनर शाम 7 बजे के बाद से कुछ हैवी न खाने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही सख्ती के साथ कुछ फूड्स से दूर रहने को भी कहा जाता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे जो वजन घटाने में रोड़ा  बनती हैं।

28

1. आइसक्रीम-चॉकलेटः

 

अगर आप फिटनेस चाहते हैं तो आपको आइसक्रीम-चॉकलेट से कोसो दूर रहना होगा। खासतौर पर रात के समय आइसक्रीम-चॉकलेट खाना आपके वजन को बढ़ा सकता है। अक्सर लोगों को रात में आइसक्रीम की क्रेविंग होती है और वो इसे बड़े मजे से खा लेते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि आइसक्रीम में बहुत सारी शक्कर, बटर, दूध आदि होता है। जो रात में खाने पर हमारे शरीर में फैट जमा कर सकते हैं।
 

38

2. ब्रोकली, गोभीः

 

ब्रोकली और गोभी को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। और ये आपके वजन को घटाने के लिए भी मददगार है। लेकिन रात के समय इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो रात में सही से पच नहीं पाते।

48

3. सॉसः

 

सॉस या चटनी किसी भी चटपटी डिश में स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं। टोमेटो सॉस में बहुत ज्यादा मात्रा में फ्रूटकोस कॉर्न सिरप होता है। इसे शरीर पचाने में काफी समय लगाता है, जो हाई एसिडिटी और अपच की समस्या को पैदा कर सकता है इसलिए इसे रात के मसय खाने से बचें।  

58

4. कॉफीः

 

कॉफी पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। सर्दियों में तो चाय-कॉफी पीना और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ लोग अपने दिन की शुरूआत कॉफी के साथ ही करते है, लेकिन कॉफी का रात के समय सेवन करना हानिकारक हो सकता है। क्योंकि कॉफी में कैफीन होता है जो आपके सिस्टम में कई घंटो तक रह सकता है, और आपकी नींद को खराब करने का काम कर सकता है।

68

5. अल्कोहलः

 

अल्कोहल (शराब) का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। रात के समय अल्कोहल का सेवन करने से ये आपके पाचन को खराब कर सकता है। इसलिए रात के समय या सोने से पहले अल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। यूं भी आपको फिट होना है तो शराब-सिगरेट से दूरी बना लें।

78

6. मीट,मटनः

 

रात में मीट मटन जैसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए। इनको खाने से हमारे शरीर में इतना प्रोटीन जाएगा जो शरीर पचा नहीं पाएगा। और रात में हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, इसलिए रात में ऐसी चीजों का सेवन न करें। 
 

88

बहरहाल, इन फूड्स को अवॉयड करने की बात को सिर्फ सलाह के तौर पर लें। ये किसी भी तरह से चिकित्सा राय नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आप किसी विशेषज्ञ या फिटनेस कोच और डायटीशियन से परामर्श करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Holi Skin Care Tips: होली पर स्किन जलन और एलर्जी से बचानी है? खेलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
Recommended image2
Stretch Marks: महंगे क्रीम और लेजर को कहें अलविदा, बिना साइड इफेक्ट के नेचुरल तरीके से कम करें स्ट्रेच मार्क्स
Recommended image3
स्किन प्रॉब्लम दूर करेंगे 5 आयुर्वेदिक फेस पैक, बदलते मौसम में रामबाण
Recommended image4
Plastic Eating Diet Trend: चीन में वजन घटाने का जानलेवा ट्रेंड, गलती से भी यह रिपीट ना करना...
Recommended image5
धीरूभाई अंबानी स्कूल में कैसा खाना खाती हैं आराध्या बच्चन? जानें पूरा डाइट प्लान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved