World Health Day 2021 : ये 5 तरीके अपना कर खुद को रख सकते हैं हेल्दी और फिट
हेल्थ डेस्क। आज 7 अप्रैल को पूरी दुनिया वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है। बता दें कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत 7 अप्रैल, 1950 को हुई थी। इस दिवस के मनाने की शुरुआत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने की थी। इस दिवस के मनाए जाने का मकसद लोगों को उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। हर साल इसकी थीम अलग होती है। इस साल 71वां वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जा रहा है। फिलहाल कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में लोग तबाह हैं। इस साल इसकी थीम कोरोना से जल्द से जल्द निजात पाने को लेकर है। वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे कुछ आसान तरीके अपनाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता है। जानें टिप्स।(फाइल फोटो)
16

स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट लेना सबसे जरूरी है। इसके लिए समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और डिनर लेना जरूरी है। खाने में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। दूध-दही का सेवन जरूर करना चाहिए। जो लोग नॉन-वेज हैं, उन्हें मछली जरूर खानी चाहिए। इससे भरपूर प्रोटीन मिलता है। (फाइल फोटो)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
स्वस्थ रहने के लिए अच्छे भोजन के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। दिन में कम से कम 9-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा शिकंजी और फलों का जूस भी लेना अच्छा रहता है। (फाइल फोटो)
36
आज के समय में ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी नींद नहीं आ पाती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। इसलिए रात में समय पर सो जाना चाहिए। सोने के पहले स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रात में कॉफी या चाय पीने से भी नींद नहीं आती। इसलिए इससे बचना जरूरी है। (फाइल फोटो)
46
अगर तनाव की समस्या है, तो इसे दूर करने के लिए एक्सरसाइज और योग कर सकते हैं। लगातार तनाव बने रहने पर मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन से भी तनाव दूर करने में मदद मिलती है। (फाइल फोटो)
56
स्वस्थ रहने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज करना जरूरी है। आप चाहे जितने भी व्यस्त हों, एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें। सुबह-शाम की सैर करने से भी काफी फायदा होता है। योग के अलावा एरोबिक्स, डांस और रनिंग से भी फायदा होता है। आप चाहें तो कोई हेल्थ क्लब भी जॉइन कर सकते हैं। (फाइल फोटो)
66
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। आजकल काफी लोग डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं। बहुत लोगों को इसके बारे में पता तक नहीं होता, लेकिन उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। (फाइल फोटो)
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.
Latest Videos