- Home
- States
- Jharkhand
- शॉकिंंग CRIME: 6 साल की बेटी ने बिस्तर पर कर दी टॉयलेट, तो पिता ने गुस्से में पेट पर दे मारी लात
शॉकिंंग CRIME: 6 साल की बेटी ने बिस्तर पर कर दी टॉयलेट, तो पिता ने गुस्से में पेट पर दे मारी लात
जमशेदपुर, झारखंड. बिस्तर पर टॉयलेट करने से नाराज सौतेले पिता ने 6 साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने गुस्से में आकर बेटी के पेट में इतनी जोर से लात मारी कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बच्ची को पत्नी की गोद में छोड़कर भाग निकला। अपनी बच्ची की मौत से सदमे में आई मां लाश को गोद में लेकर थाने पहुंची। वहां, काफी देर तक कार्रवाई के इंतजार में बाहर बैठी रोती रही। घटना गुरुवार सुबह उलीडीह थाना अंतर्गत मानगो-डिमना रोड मून सिटी में हुई। आरोपी सौतेला पिता सागर सिन्हा यहां किराये से रहता है।

बच्ची की मां पिंकी पात्रो ने बताया कि उसने बेटी को बचाने की कोशिश की थी। पिता ने गुस्से में बच्ची के पेट पर लात मार दी थी। जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो दोनों उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में..
पिंकी ने बताया कि उसके एक बेटा अमन मछुआ ( 12 ) और दो पुत्री सिम्मी मछुआ (8) और वर्षा मछुआ (6) हैं। इनमें से वर्षा अब नहीं रही। ये तीनों बच्चे उसके पहले पति सोनू मछुआ से हैं। बेटा पहले पिता के साथ रहता है। उसने डेढ़ साल पहले सागर से लवमैरिज की थी। उसका पहला पति प्रताड़ित करता था। पिंकी की पहली भी लवमैरिज थी। यह शादी 13 साल पहले हुई थी। पिंकी अभी 6 माह की गर्भवती है। आगे पढ़ें एक नई घटना-पिता ने ली बेटे की जान..
यह घटना जमशेदपुर की है। यहां मां-बाप के बीच अकसर होने वाले झगड़े की यह बच्चा बलि चढ़ गया। 8 साल के समीर की हत्या का उसके पिता शमशेर पर आरोप है। देवघर स्थित चडरी पहाड़ पर बच्चे की लाश मिली थी। बच्चे का सिर पत्थर से कुचला गया था। लाश जंगल में इस मकसद से छोड़ दी गई थी, ताकि जंगली जानवर उसे खा जाएं। बच्चे की मां ने बताया कि वो और उसका पति तीन महीने से अलग रह रहे थे। घटना के एक दिन पहले वो घर आया था और बेटे को अपने साथ ले गया था। आगे पढ़ें भतीजे ने की चाचा की हत्या..
यह सनसनीखेज मामला पिछले दिनों गुमला में सामने आया था। यहां 45 वर्षीय ऐरिनियुस कुजूर की उसके ही भतीजे 20 वर्षीय धुर्व कुजूर ने हत्या कर दी थी। आरोपी ने बताया कि मृतक शराब के नशे में उसकी मां को छेड़ रहा था। इससे उसे गुस्सा आ गया। आगे पढ़ें.. मां बनी हत्यारी
यह घटना यूपी के बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव की है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 4 साल के मासूम की हत्या कर दी थी। बच्चा खेलते वक्त लापता हो गया था। दूसरे दिन गड्ढे में लाश मिली थी। बताते हैं कि आरोपी महिला के पति की उम्र उससे दोगुनी है। इसलिए वो पड़ोसी सौरभ से प्यार करने लगी थी। बच्चा उनके इस अवैध संबंध में आड़े आ रहा था।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।