MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • दुबई से भारत तक तो पहुंच गया युवक, लेकिन उसे लेने मानों दोस्त नहीं, मौत आई थी, ALERT करतीं तस्वीरें

दुबई से भारत तक तो पहुंच गया युवक, लेकिन उसे लेने मानों दोस्त नहीं, मौत आई थी, ALERT करतीं तस्वीरें

सिमडेगा, झारखंड. सड़क हादसों की ये तस्वीरें आपको अलर्ट करती हैं। ज्यादातर हादसे जाने-अनजाने होने वालीं मामूली गलतियों से होते हैं। ड्राइवर की नींद पूरी न होना, ड्राइविंग के समय हंसी-मजाक या स्पीड। पहली तस्वीर झारखंड के सिमडेगा की है। शुक्रवार देर रात यहां तेज स्पीड बलेनो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक दुबई से लौटा था। दूसरा युवक उसे लेने रांची गया था। ये अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के रहने वाले थे। रास्ते में हंसी-मजाक करते हुए आ रहे थे कि कार बेकाबू होकर पेड़ में धंस गई।  'सेव लाइफ फाउंडेशन' के आंकड़े बताते हैं कि भारत में पिछले 10 सालों में हुए सड़क हादसों में 13 लाख 81 हजार 314 लोगों की मौत हुई। वहीं, 50 लाख 30 हजार 707 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। भारत में हर 3.5 मिनट में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होती है। इसके अलावा परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर साल 4.5 लाख से अधिक सड़क हादसे होते हैं। इनमें करीब 1.5 लाख लोगों की मौत होती है। देखिए देश में हुए सड़क हादसों की कुछ तस्वीरें.. 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 04 2020, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
121

यह मामला सिमडेगा का है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वो भारत लौटा था। रांची एयरपोर्ट पर उसे लेने 25 वर्षीय मनीष नाग पहुंचा था। दोनों अच्छे दोस्त थे। रास्ते में मोड़ पर उनकी कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को बचने का मौका ही नहीं मिला। आगे पढ़िए पंजाब का दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट..
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
221

यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा की है।  यह हादसा डबवाली रोड पर गणपति एन्क्लेव के पास हुआ। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कारवाले को संभलने का मौका नहीं मिला। कार सीधे ट्रक में जा धंसी। हादसे में रामपुरा की कलगीधर कॉलोनी के रहने वाले गुरमीत सिंह(52) और बेअंत सिंह (42) की मौत हो गई। ये लोग बीकानेर से बठिंडा आ रहे थे। दोनों के शव कार में ऐसे फंस गए थे कि कार की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला जा सका। आगे देखिए देश हुए कुछ अन्य हादसों की तस्वीरें...

321

यह तस्वीर झारखंड के रामगढ़ की है। यह ट्रक सरायकेला से आ रहा था। ट्रक में सरिये लदे हुए थे। चुटूपालू घाटी पर ड्राइवर स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा। ट्रक वहां एक पुलिया से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक को इतना जोरदार झटका लगा कि उसमें लदे सरिये केबिन को तोड़कर आर-पार हो गए। वे अपने साथ ड्राइवर और क्लीनर को भी धकेलते हुए बाहर ले गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की सरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। 

421

यह तस्वीर नवी मुंबई की है। 11 सितंबर, 2018 को यह कार ने दो अन्य गाड़ियों को उड़ाने के बाद पलट गई थी।

521

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। इनमें से कोई नहीं बचा था।

621

यह एक्सीडेंट 8 जुलाई, 2019 को दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ था। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

721

यह तस्वीर राजस्थान के बूंदी जिले में 26 फरवरी को हुए हादसे की है। बस नदी में गिरने से 24 यात्रियों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं थीं।

821

यह तस्वीर 19 फरवरी को नई दिल्ली में स्पोर्ट्स कार के एक्सीडेंट की है। कार ने एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी। इसमें कार ड्राइवर की मौत हो गई थी।
 

921

यह तस्वीर जालंधर की है। 4 मार्च, 2013 को स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में अपनी जान गंवाने वाले दो मासूम भाइयों सुखमान और जसकरन की दादी और परिजनों की है।

1021
1121

यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है। हादसा इसी 10 जून का है। इसमें बेकाबू हुआ एक गैस टैंकर कार पर पलट गया था। इस हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वही, एक महिला टीचर पिचकी कार में फंस गई। 

1221

यह तस्वीर नई दिल्ली के रहने वाले राजकुमार छाबरा की है। इनके बेटे सुचित की 15 मई, 2017 को एक कार हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में सुचित सहित तीन स्टूडेंट मारे गए थे। कार पंजाबी बाग में फ्लाईओवर से गिर पड़ी थी। कार में 7 स्टूडेंट्स बैठे थे,  जो एग्जाम देने जा रहे थे।

1321

यह तस्वीर पुणे के पास घाट पर एक बस के घाटी में पलटने के बाद की है। 28 जुलाई, 2018 को हुए इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी।

1421

यह तस्वीर पटना के दानापुर के पास हुआ था। यह घटना 11 मई की है। जरा-सी लापरवाही में बस सीधे नाले में जा गिरी।
 

1521

यह तस्वीर नवी मुंबई में 20 मई, 2019 को हुए हादसे की है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।

1621

यह तस्वीर 10 अप्रैल, 2018 को धर्मशाला में हुए हादसे की है। कांगड़ा में हुए इस हादसे में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी।
 

1721

यह तस्वीर बारामुला में बाबा रेशी रोड की है। 11 जुलाई 2012 को हुए हादसे में एक टीचर और स्टूडेंट की मौत हो गई थी। बस में स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने जा रहे थे।

1821

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। 

1921

यह तस्वीर नई दिल्ली में नेशनल हाईवे-24 पर 29 जून, 2019 का हुए हादसे की है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

2021

यह तस्वीर कश्मीर की है। यह हादसा 16 मई, 2012 को हुआ था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Rain Delay
SASA
-
AUSAUS
-
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bokaro Horror: चॉकलेट की जगह मामा ने थमाई पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के बच्चे की मौत
Recommended image2
मां की अर्थी को कंधा देते ही छलक पड़े CM हेमंत सोरेन के आंसू, बोले-बाबा के बाद मां ही मेरा सहारा थीं
Recommended image3
Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
Recommended image4
Hemant Soren Mother Death: सीएम हेमंत सोरेन की मां का निधन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
Recommended image5
हेमंत सोरेन पर टूटा दुखों का पहाड़, मां रूपी सोरेन का निधन; अस्पताल में थे CM
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved