MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 12 साल बाद शनि की राशि कुंभ में आया गुरु, इन 3 राशियों पर रहेगी नजर, कैसा होगा आप पर असर?

12 साल बाद शनि की राशि कुंभ में आया गुरु, इन 3 राशियों पर रहेगी नजर, कैसा होगा आप पर असर?

उज्जैन. 5 अप्रैल की रात से गुरु ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ मकर राशि में बनी गुरु-शनि की युति भी समाप्त हो जाएगी। वहीं कुंभ शनि के स्वामित्व वाली है, लेकिन ये दोनों ग्रह सम होते हैं यानी इनमें शत्रु भाव नहीं होता। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गुरु लगभग 13 महीने में राशि बदलता है। इसके पहले सन 2009-10 में गुरु कुंभ राशि में था। कुंभ राशि में स्थित गुरु की मिथुन, सिंह एवं तुला पर पूर्ण दृष्टि रहेगी। जानिए किस राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर…

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 07 2021, 01:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष
एकादश गुरु फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। कोई बड़ी सफलता इस दौरान आपको मिल सकती है। परेशानियां कम होंगी। धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

212

वृष
दसवां गुरु बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में खुशियां का माहौल रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा।

312

मिथुन
नौवें गुरु के कारण हेल्थ से जुड़ी परेशानियां कुछ हो सकती हैं। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक हो सकता है।

412

कर्क
आठवें गुरु के कारण खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन ये स्थिति व्यापार के लिए उत्तम है। कोई नया निवेश इस समय न करें। निर्माण कार्य में नुकसान हो सकता है।

512

सिंह
सातवां गुरु नौकरी में पदोन्नति के योग बनाएगा, साथ ही बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। पुराने विवाद इस समय सुलझ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

612

कन्या
छठे गुरु के कारण आपके व्यवहार में कठोरता आ सकती है। लेकिन आपको इस पर नियंत्रण रखना होगा। तभी आप परेशानियों से बच सकते हैं।

712

तुला
पांचवां गुरु जीवन में नई उम्मीद लेकर आएगा। योजना के अनुसार आपका हर काम होता जाएगा। ऑफिस में सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

812

वृश्चिक
चौथा गुरु धन हानि के संकेत दे रहा है। इस समय कोई भी निवेश न करें और न ही किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करें।

912

धनु
तीसरा गुरु आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन भविष्य में सफलता मिलेगी। कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

1012

मकर
दूसरे गुरु आपको अनुकूल फल प्रदान करेगा। पैसों से जुड़े पुराने मामले सुलझ सकते हैं और विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।

1112

कुंभ
प्रथम गुरु धीरे-धीरे पुरानी परेशानियां दूर करते जाएगा, जिससे आप लाभ की स्थिति में पहुंच जाएंगे। सरकारी की ओर से फायदा मिल सकता है।

 

1212

मीन
बारहवां गुरु इस राशि के लिए ठीक नहीं है, लेकिन जिन लोगों का जन्म दिन में हुआ है उन्हें धन लाभ हो सकता है और अटके काम बन सकते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved