MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • ज्योतिष: कौन-सा है आपका फेवरेट कलर? इससे भी जान सकते हैं किसी के नेचर से जुड़ी खास बातें

ज्योतिष: कौन-सा है आपका फेवरेट कलर? इससे भी जान सकते हैं किसी के नेचर से जुड़ी खास बातें

उज्जैन. रंगों की पसंद के अनुसार भी किसी व्यक्ति का स्वभाव, अच्छी-बुरी आदतें मालूम की जा सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार जैसा हमारा स्वभाव होता है, वैसे ही कलर हमारी पसंद होते हैं। रंगों का ग्रहों से भी गहरा संबंध होता है। ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए अलग-अलग रगों के रत्न धारण किए जाते हैं। व्यक्ति की कुंडली में जो ग्रह अधिक प्रभावी होता है, उसके अनुसार ही व्यक्ति का स्वभाव और पसंद-नापसंद बनती है। यहां कुछ रंगों के नाम दिए जा रहे हैं। इनमें से अपना पसंदीदा रंग चुनिए और जानिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी अच्छी-बुरी बातें…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 02 2020, 02:12 PM IST| Updated : Oct 02 2020, 02:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

काला रंग
ये लोग थोड़े रूढ़िवादी हो सकते हैं। साथ ही, इन लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है। इन्हें किसी भी काम में कोई बदलाव पसंद नहीं होता है। जो काम जैसा चल रहा है, ये लोग उस काम को वैसा ही चलाना चाहते हैं। किसी भी प्रकार का बदलाव आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते हैं। काला रंग पसंद करने वाले लोग दूसरों से मान-सम्मान पाना चाहते हैं।
 

29

नीला रंग
ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें भरोसेमंद माना जा सकता है। किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं और किसी अन्य व्यक्ति पर आसानी से विश्वास भी नहीं करते हैं। मित्रता करने से पहले पूरी सावधानी रखते हैं। और जब इन्हें यह सुनिश्चित हो जाता है कि व्यक्ति मित्रता करने योग्य है, तब ही मित्रता करते हैं। किसी भी काम को अपने ही तरीके से करते हैं और जिम्मेदारी का निर्वाह करते हैं।
 

39

ब्राउन कलर
ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। लगातार सफलता मिलने के बाद भी अपने स्वभाव में बने रहते हैं। घमंड और अहंकार से दूर रहने का प्रयास करते हैं। इनका स्वभाव मित्रतापूर्ण और विनम्र रहता है, इस कारण अधिक सफल होने के बाद के लोग इनसे आसानी से मिल सकते हैं। घर-परिवार हो या मित्रता, दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
 

49

हरा रंग
ये लोग डाउन टू अर्थ स्वभाव वाले होते हैं। ये लोग किसी को भी दुखी नहीं देख पाते। यदि इनके आसपास कोई दुखी व्यक्ति होता है तो उसके दुख बांटने का प्रयास करते हैं। ये बहुत शांतिप्रिय इंसान होते हैं। जिस प्रकार हरा रंग आंखों को सुखद अहसास देता है, ठीक वैसा ही स्वभाव हरा रंग पसंद करने वाला भी होता है। ये लोग इनके प्रिय जनों के बीच काफी महत्व रखते हैं।
 

59

गुलाबी
ये लोग अपने जीवन साथी के प्रति काफी भावुक होते हैं। इनके मित्रों की संख्या भी अधिक रहती हैं। इनका स्वभाव काफी रोमांटिक होता है। ये लोग दूसरों के गुणों पर अधिक ध्यान देते हैं और बुराइयों को अधिकतर नजरअंदाज करते हैं। ये लोग कभी-कभी अधिक शर्मीले भी हो जाते हैं। सुंदरता की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इन्हें हिंसा पसंद नहीं होती है।

69

जामुनी रंग
इनके स्वभाव में रचनात्मकता रहती है, इस कारण किसी भी काम को अलग-अलग तरीके से करने में इन्हें मजा आता है। ये लोग अधिक जिम्मेदारियों से घबराते हैं और परेशानियों को हल करने में भी कभी-कभी नाकाम हो जाते हैं। इन्हें भीड़ का हिस्सा बनना पसंद नहीं होता है। भीड़ से अलग काम करने पर अधिक विश्वास रखते हैं।
 

79

लाल रंग
ये लोग बहुत सावधान रहने वाले होते हैं। इनके जीवन प्रेम का बहुत अधिक महत्व होता है। ये लोग बहुत अच्छे प्रेमी सिद्ध हो सकते हैं। लाल रंग उत्साह और जोश का प्रतीक है और इसी वजह से जो लोग ये रंग पसंद करते हैं, वे भी जोशीले होते हैं। ये लोग जीवन को पूरे उत्साह के साथ जीते हैं। सामान्यत: ये लोग दूसरों के स्वभाव को बहुत जल्दी समझ लेते हैं।
 

89

सफेद रंग
ये लोग सामान्यत: दूरदर्शी और आशावादी होते हैं। ये लोग योजना बनाने में काफी पारंगत होते हैं, इसी वजह से अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। कभी-कभी ये घमंड का शिकार भी हो सकते हैं। नए लोगों से एकदम मित्रता नहीं बढ़ाते हैं। इनके स्वभाव में लज्जा यानी शर्म भी रहती है। किसी भी नए स्थान पर या नए लोगों के बीच एकदम सहज महसूस नहीं करते हैं।
 

99

पीला रंग
ये लोग हंसमुख स्वभाव वाले होते हैं। जीवन को सकारात्मक रूप में जीते हैं। ये लोग नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हैं और कार्यों में सफलता पाने का प्रयास करते हैं। ये हमेशा खुश रहने वाले इंसान होते हैं। दूसरों को सही मार्गदर्शन देते हैं। सभी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जीवन में जब भी विपरीत समय आता है तो उस समय भी ईमानदारी के साथ कार्यों में लगे रहते हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved