- Home
- Astrology
- Horoscope
- 22 फरवरी को अस्त होगा गुरु ग्रह, 23 मार्च तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, सूर्य-गुरु की युति का ऐसा होगा असर
22 फरवरी को अस्त होगा गुरु ग्रह, 23 मार्च तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, सूर्य-गुरु की युति का ऐसा होगा असर
13 फरवरी, रविवार की सुबह सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 14 मार्च, सोमवार तक रहेगा। कुंभ राशि में पूर्व से ही देवगुरु बृहस्पति स्थित है। इन दोनों ग्रहों की युति एक माह तक रहेगी।

- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, सूर्य का शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में भ्रमण के समय उत्तरोत्तर सर्दी में कमी एवं गर्मी में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।
- कुंभ राशि वायु तत्व प्रधान होने के कारण गर्म हवाओं का चलना भी प्रारंभ होगा एवं शनि से संबंधित वस्तुओं के दाम बढ़ने के भी संकेत हैं, जैसे पत्थर, सीमेंट, लोहा सरसों आदि वस्तुओं में महंगाई का रुख देखने को मिलेगा।
- पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में सुधार होंगे। नए एग्रीमेंट साइन होने के भी योग बनेंगे।
- सूर्य और गुरु का शुभ योग बनने से लोगों की सेहत में सुधार होने लगेगा। अब बीमारियों में कमी आने लगेगी।
- प्रशासन और राजनीति से जुडे़ लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी और फायदा मिलने के योग बनेंगे।
- शिक्षा क्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कुंभ को बौद्धिक राशि माना गया है। इसलिए कई स्टूडेंट्स के जीवन में अच्छे बदलाव हो सकते हैं।
- सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि वाले लोगों की इनकम बढ़ सकती है। वृष राशि वाले लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग हैं।
- कन्या राशि वाले लोगों को दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी दूर होगी। वहीं धनु राशि वाले लोगों को मेहनत का फायदा मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही यात्राओं के योग भी बनेंगे।
- इनके अलावा अन्य राशि वालों पर मिला-जुला असर दिखेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।