MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मकर राशि में उदय होने वाला है शनि, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

मकर राशि में उदय होने वाला है शनि, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शनि (Shani Dev) का विशेष महत्व है। धर्म ग्रंथों में इस ग्रह को न्यायाधीश कहा गया है। यानी मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल यही ग्रह प्रदान करता है। जब भी इसकी स्थिति में कोई बदलाव होता है तो यह एक महत्वपूर्ण घटना होती है। ज्योतिष की दृष्टि से शनि के उदय और अस्त जैसी स्थितियां भी काफी महत्व रखती हैं। सामान्य तौर पर, शनि का अस्त होना देरी, रुकावट, दुख, ऋण और पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा होता है, लेकिन वास्तव में, शनि का प्रभाव हर व्यक्ति में जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग होता है। वर्तमान स्थिति को देखें तो शनि 22 जनवरी 2022 को अस्त हुआ था। 33 दिन इसी स्थिति में रहने के बाद अब ये ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में उदय होने जा रहा है। हालांकि पंचांग भेद के कारण इसके उदय होने की तारीखों में मतभेद है। शनि के उदय होने से कुछ राशि लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां और उन पर होने वाला प्रभाव… 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 22 2022, 01:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

कार्य क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। काम में सफलता पाने का मौका मिलेगा। अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मिलकर आप बेहतर परिणाम को प्राप्त कर सकते हैं। यात्राओं में लाभ का समय है। अपने निवेश का लाभ इस समय आपको मिल सकता है। कुछ वरिष्ठ लोगों का सहयोग नया दृष्टिकोण दिलाने में सकारात्मक रुप से काम कर सकता है। ये समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। 

 

25

इस राशि वाले लोगों के लिए ये समय अचानक परिवर्तन का होगा। विरासत के रूप में लाभ या अतीत में किए गए निवेश से अचानक लाभ होने की संभावना दिखाई देती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी काम के लिए शोध रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस समय करियर के लिए कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ आध्यात्मिक शक्ति भी विकसित होगी।
 

35

इस राशि के लिए करियर में तरक्की का योग बन रहा है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। कुछ शुभ कार्यों में शामिल हो सकते हैं। प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। लगातार किए गए प्रयास आपके लिए सकारात्मक होंगे। काम की स्थितियों में सुधार होगा और थोड़ी राहत महसूस करेंगे। 
 

45

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ठीक होगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है, लेकिन कोई मुश्किल सामने नहीं आएगी। बिजनेस का विस्तार करने में सक्षम होंगे और कुछ लाभकारी निवेश कर सकते हैं। ऑफिस में अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग भी इस दौरान बन रहे हैं।

 

55

इस राशि वालों के लिए करियर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में लाभ और विस्तार का समय होगा। नए निवेश से फायदा भी मिल सकता है। अपने ख़र्चों को लेकर थोड़ा संभल कर आगे बढ़ना होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved