- Home
- Astrology
- Horoscope
- 10 दिन की गुप्त नवरात्रि में 7 दिन बनेंगे शुभ योग, खरीदारी करना रहेगा फायदेमंद
10 दिन की गुप्त नवरात्रि में 7 दिन बनेंगे शुभ योग, खरीदारी करना रहेगा फायदेमंद
उज्जैन. माघ मास की गुप्त नवरात्रि 12 से 21 फरवरी तक मनाई जाएगी। तंत्र-मंत्र साधना के लिए खास माने जाने वाली वाले इस गुप्त नवरात्रि में कुछ खास और शुभ योग बनेंगे। इन शुभ योगों में खरीदारी भी की जा सकेगी। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, इस बार छठ तिथि बढ़ने से नवरात्र 9 की बजाय 10 दिन के होंगे। गुप्त नवरात्रि में 1 त्रिुपष्कर, 2-2 अमृतसिद्धि और राजयोग, 3 सर्वार्थसिद्धि और 4 रवियोग रहेंगे। इन शुभ संयोगों में नए कामों की शुरुआत के साथ ही ज्वेलरी, फर्नीचर और नए कपड़ों की खरीदी करना शुभ होता है।

प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के लिए पांच दिन
गुप्त नवरात्रि में प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदारी के लिए पांच दिन शुभ रहेंगे। इनमें 13,14,16,17 और 21 तारीख को प्रॉपर्टी और रियल स्टेट में निवेश करने का विशेष मुहूर्त है। साथ ही इन दिनों में हर तरह की खरीदारी करना भी शुभ रहेगा।
13 फरवरी, शनिवार
त्रिपुष्कर योग: दोपहर 3:11 से अगले दिन सुबह तक
14 फरवरी, रविवार
सर्वार्थसिद्धि योग: शाम 4:30 से अगले दिन सुबह तक
15 फरवरी, सोमवार
रवि योग: सूर्योदय से सूर्यास्त तक
16 फरवरी, मंगलवार
सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग: रात साढ़े 8 से अगले दिन सुबह तक
17 फरवरी, बुधवार
रवियोग: सुबह सूर्योदय से रात 12 बजे तक
20 फरवरी, शनिवार
सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि: सुबह सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक
21 फरवरी, रविवार
रवियोग: सुबह 8:45 से अगले दिन सूर्योदय तक
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।