मान्यता: महिलाओं के इन 5 गहनों का गुम या चोरी होना माना जाता है अपशकुन
उज्जैन. महिलाओं के श्रृंगार में गहनों का काफी अधिक महत्व होता है। शास्त्रों की मान्यता है कि जिन घरों में महिलाएं सुंदर वस्त्रों के साथ ही गहनें भी धारण करती हैं, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। स्त्रियां सोने या चांदी के गहनें धारण करती हैं। इन धातुओं के गहने गुम होते हैं तो इनसे भविष्य में होने वाली घटनाओं के शुभ-अशुभ संकेत मिल सकते हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार जानिए गहनों से जुड़े शकुन-अपशकुन...

पायल
किसी महिला की पायल खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि परिवार में किसी को चोट लगने के योग बन रहे हैं।
सोने की चूड़ियां
अगर सोने की चूड़ियां गुम हो जाती हैं तो महिला को बिना वजह से घर-परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।
नथ
अगर किसी महिला की नथ यानी नोज रिंग खो जाती है तो सावधान होकर काम करना चाहिए। भविष्य में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
मंगलसूत्र
किसी भी विवाहित स्त्री के मंगलसूत्र का खोना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर पति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।
कान की बाली
किसी स्त्री की कान की बाली खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि घर-परिवार से जुड़ा कोई बुरा समाचार मिल सकता है।
सोने का कारक है गुरु ग्रह
ज्योतिष के अनुसार गुरु की धातु है सोना। अगर सोने के आभूषणों की देखभाल सही ढंग से नहीं की जाती है और वे कहीं खो जाते हैं तो गुरु ग्रह अशुभ हो जाता है। मान्यता है कि सोना खोना अशुभ होता है और सोना मिलना भी अशुभ माना जाता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।