- Home
- Astrology
- Horoscope
- 31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
Venus zodiac change: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को चमकीला ग्रह कहा जाता है। जीवन के सभी ऐशो-आराम और सुख-सुविधाएं इसी ग्रह से मिलती हैं। ये ग्रह लगभग 30 दिनों में राशि बदलता है और समय-समय पर वक्री यानी टेढ़ी चाल भी चलता है। इस बार ये ग्रह 31 मार्च को राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति स्थित है। धर्म ग्रंथों में शुक्र को दैत्यों का और बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच प्रभाव के और मीन राशि में उच्च के होते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

- शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि से 11वें स्थान पर होने जा रहा है। कुंडली का यह भाव लाभ और कमाई का है। इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा।
- नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा क्योंकि इन्हें प्रमोशन मिल सकता है या मनचाही नौकरी के आफर आ सकते हैं। इस राशि के बिगड़े हुए काम भी इस समय पूरे हो सकते हैं।
- इस राशि के लोगों को आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। इसके अलावा जो लोग बिजनेस में है उनके लिए भी ये समय बड़ा फायदा दिलाने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को साझेदारी के कामों में सफलता मिल सकती है।
- इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का परिवर्तन राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये भाव धन से संबंधित है। इससे इन्हें धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
- शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस राशि के लोगों को बिजनेस में जबरदस्त फायदा होता नजर आ रहा है। बहुत महीनों से अटका हुआ आपका उधार का धन वापस मिलने की संभावना है।
- जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर होने के योग भी इस समय बन रहे हैं।
- इस राशि के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ये जिस क्षेत्र में किस्मत आजमाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी।
- जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।
- परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस दौरान आपको किसी धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।