धनतेरस 12 नवंबर कोः इस शुभ दिन किस राशि वालों को क्या खरीदना चाहिए
उज्जैनः कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 12 नवंबर, गुरुवार को है। पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर 13 नवंबर को भी ये पर्व मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है। अगर धनतेरस पर राशि अनुसार शुभ चीजें खरीदते हैं तो ज्योतिषीय ग्रहों से भी शुभ फल मिल सकते हैं। जानिए मेष से मीन तक, धनतेरस पर कौन-कौन सी चीजें खासतौर पर खरीदी जा सकती हैं...

मेष
इस राशि के लोगों के लिए सोना, चांदी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र आदि चीजें खरीदना शुभ होगा।
वृषभ
सोना, चांदी, पीतल, कांसा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि खरीद सकते हैं। केशर, चंदन की भी खरीद सकते हैं।
मिथुन
जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए ये तिथि लाभदायक रहेगी। इस दिन मूंगा, सोना, चांदी आदि चीजें घर ला सकते हैं।
कर्क
सोना, चांदी, वाहन, आभूषण खरीद सकते हैं। इस दिन पुरानी चीजें खरीदने से बचना चाहिए।
सिंह
वाहन, बिजली उपकरण, सोना, चांदी, तांबा, पीतल, बर्तन, लकडी के सामान खरीद सकते हैं।
कन्या
इन लोगों को चांदी की खरीदारी करने से बचने चाहिए। जमीन, घर आदि का सौदा इस तिथि पर कर सकते हैं।
तुला
इस समय आपको संतोष बनाए रखना है। निवेश से बचें। कोई आवश्यक खरीदारी करना हो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से करें।
वृश्चिक
सोना, चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, लोहा और उससे बनी चीजें खरीद सकते है।
धनु
गुरु ग्रह इसी राशि में है। आपको जमीन-जायदाद से विशेष लाभ हो सकता है। मूल्यवान धातुओं से भी लाभ मिल सकता है।
मकर
आपके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। सभी वस्तुओं की खरीदारी से लाभ मिल सकता है। वस्त्र और सोना खरीदना ज्यादा शुभ रहेगा।
कुंभ
ये लोग किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी का फर्नीचर और घर में सजावट की चीजें खरीद सकते हैं।
मीन
सोने-चांदी, रत्न आदि चीजें खरीदने के लिए अच्छा योग है। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। वस्त्र और आभूषण भी खरीद सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।