- Home
- Astrology
- Horoscope
- गणेशोत्सव के 10 दिनों में ध्यान रखें ये 7 बातें, क्या करें, क्या करने से बचें?
गणेशोत्सव के 10 दिनों में ध्यान रखें ये 7 बातें, क्या करें, क्या करने से बचें?
उज्जैन. इस बार 22 अगस्त, शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। इन दिनों में गणेशजी की प्रतिमा घर में स्थापित की जाती है और विशेष पूजा की जाती है। अगर आप भी अपने घर में गणेशजी की मूर्ति स्थापित करते हैं तो यहां जानिए 7 ऐसे काम, जिनसे बचना चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गणेशजी पूजा करने वाले भक्तों को अशुभ कामों से बचना चाहिए-

1. गणेशजी प्रथम पूज्य देव हैं। घर में गणेशजी हैं तो सुबह-शाम खाना बनाने के बाद सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं। इसके बाद ही खुद खाना ग्रहण करें।
2. घर में क्लेश न करें। भगवान ऐसे घर में निवास नहीं करते हैं, जहां अशांति रहती है। गणेश उत्सव के दौरान के घर में प्रेम और शांति बनाए रखें।
3. गणेशजी के भक्तों को तामसिक भोजन से बचना चाहिए। मांसाहार न करें। किसी भी प्रकार का नशा न करें।
4. रोज सुबह देर तक सोने से बचें। सूर्योदय के समय बिस्तर छोड़ दें। जल्दी स्नान के बाद गणेशजी की पूजा करें।
5. किसी भी प्रकार के अधार्मिक काम में न फंसे। गलत काम करने वाले लोगों से दूर रहें।
6. शाम के समय सोने से बचना चाहिए। ये समय पूजा-पाठ का रहता है, इसीलिए इस समय न सोएं।
7. गणेशजी की पीठ के दर्शन करने की गलती न करें। शास्त्रों के अनुसार गणपति की पीठ के दर्शन करने से दरिद्रता बढ़ती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।