- Home
- Astrology
- Horoscope
- मेष और कर्क राशि के लिए सोना है शुभ, जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सी धातु है लकी
मेष और कर्क राशि के लिए सोना है शुभ, जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सी धातु है लकी
उज्जैन. ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं और सभी ग्रहों से संबंधित अलग-अलग धातुएं बताई गई हैं। कुंडली में अगर कोई ग्रह अशुभ हो तो उससे संबंधित उपाय करने से दोषों से मुक्ति मिलती है। ग्रह दोष दूर करने का एक उपाय ये भी है कि हमारी राशि के स्वामी ग्रह और मित्र ग्रहों से संबंधित धातु अपने पास रखी जाए। धातु की अंगूठी बनवाकर हाथ की उंगलियों में या चेन बनवाकर गले में या ब्रेसलेट के रूप में हाथ में धारण कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो शुभ धातु की कोई अन्य वस्तु भी अपने साथ रख सकते हैं। यहां जानिए किस राशि के लिए कौन सी धातु भाग्यशाली है…

पीतल- इस धातु का संबंध गुरु ग्रह है। जिन लोगों की राशि मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन के लिए लाभदायक हो सकती है।
कांसा- ये एक मिश्रित धातु है। ये बुध ग्रह से संबंधित धातु मानी गई है। मिथुन और कन्या राशि के लिए ये धातु बहुत शुभ रहती है।
तांबा- इस धातु का कारक ग्रह सूर्य है। जिन लोगों की राशि मेष, सिंह या वृश्चिक है, उनके लिए ये धातु फायदेमंद रहती है।
सोना- गुरु सोने का कारक ग्रह है। ये धातु मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के लिए शुभ रहती है।
लोहा- ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव लोहे के कारक ग्रह हैं। ये धातु, मकर और कुंभ के लिए श्रेष्ठ फल देने वाली मानी गई है।
चांदी- इस धातु का स्वामी चंद्र है। ये धातु वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक और मीन के लिए फायदेमंद होती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।