ऐसे सपने आए तो समझिए भविष्य में हो सकती हैं हेल्थ और पैसों से जुड़ी परेशानियां
उज्जैन. स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। कई सपनों को शुभ तो कई सपनों को अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता। इन सपनों के दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए उन सपनों के बारे में…

जानवरों का झुंड देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बहुत सारे जानवरों को एक साथ देखना स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। आने वाले समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सपने आने पर सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।
उपाय
इस सपने के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
सपने में काली बिल्ली देखना
सपने में भी काली बिल्ली देखना शुभ नहीं माना जाता है। काली बिल्ली का सपना अशुभ फलदायी होता है। सपने में काली बिल्ली देखना किसी अनहोनी का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर आपको शारीरिक या फिर मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है।
उपाय
सपने में यदि काली बिल्ली दिखाई दे तो शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।
कपड़े पर पीला दाग देखना
यदि आप सपने में कोई ऐसा कपड़ा देखते हैं जिसमें पीला दाग लगा हो तो यह धन हानि का सूचक माना जाता है। यदि आपको ऐसा सपना आता है तो धन संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेना चाहिए।
उपाय
सुबह उठकर स्नानादि करने के बाद लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए और लाल कपड़ा चढ़ाना चाहिए।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।