- Home
- Astrology
- Horoscope
- सपने में दिखे इंद्रधनुष तो जल्दी हो सकती है शादी, खुद को नाचता देखें तो मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल
सपने में दिखे इंद्रधनुष तो जल्दी हो सकती है शादी, खुद को नाचता देखें तो मैरिड लाइफ रहेगी खुशहाल
उज्जैन. सपने हमें भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में पहले से ही सचेत कर देते हैं। ये बात हमारे विद्वान पूर्वजों ने भी मानी है। शकुन शास्त्र और स्वप्न ज्योतिष में भी इस बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बता रहे हैं जिनका संबंध हमारे विवाह व वैवाहिक जीवन से जुड़ा है। ये सपने इस प्रकार हैं…

1. सपने में इन्द्रधनुष देखना शुभ होता है। यह शीघ्र शादी होने का भी संकेत है।
2. सपने में स्वयं को नाचते देखें तो शीघ्र ही विवाह हो जाता है और दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
3. सपने में यदि कोई अविवाहित युवक कढ़े हुए वस्त्र देखता है तो उसे सुन्दर एवं सुशील पत्नी मिलती है।
4. सपने में सोने के आभूषण उपहार स्वरुप प्राप्त हो तो उस लड़की का विवाह किसी धनी व्यक्ति से होता है।
5. सपने में स्वयं को मेले में घूमते हुए दखें तो जल्दी ही योग्य जीवनसाथी मिलता है।
6. सपने में किसी पुजारी, पादरी अथवा मौलवी को देखने पर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
7. सपने में हीरे के देखने शुभ नहीं होता। इसके नकारात्मक असर हमारे दाम्पत्य जीवन पर हो सकता है।
8. सपने में कोई पुरुष अपनी दाढ़ी बनाता है अथवा किसी दूसरे से बनवाता है, तो उसके दाम्पत्य जीवन की समस्त कठिनाइयां समाप्त हो जाती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।