- Home
- Astrology
- Horoscope
- देवीपुराण से जानिए नवरात्रि में कौन-सी तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए?
देवीपुराण से जानिए नवरात्रि में कौन-सी तिथि पर देवी को किस चीज का भोग लगाना चाहिए?
उज्जैन. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 17 से 25 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। देवी पुराण के अनुसार, नवरात्रि में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक देवी को विशेष भोग् अर्पित करने के बाद में इसे गरीबों को दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। नवरात्रि में किस तिथि पर देवी मां को किस चीज का भोग लगाएं, इसकी जानकारी इस प्रकार है…

1. प्रतिपदा तिथि पर माता को घी का भोग लगाएं तथा दान करें। इससे बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
2. द्वितीया तिथि को माता को शक्कर का भोग लगाएं। ये उपाय करने से उम्र बढ़ती है।
3. तृतीया तिथि को माता को दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है।
4. चतुर्थी तिथि को माता को मालपुए का भोग लगाएं। इससे समस्याओं का अंत होता है।
5. पंचमी तिथि को माता को केले का भोग लगाएं। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
6. षष्ठी तिथि पर माता को शहद का भोग लगाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
7. सप्तमी तिथि को माता को गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे गरीबी दूर होती है।
8. अष्टमी तिथि को माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं। इससे सुख-समृद्धि मिलती है।
9. नवमी तिथि पर माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं। इससे जीवन का हर सुख मिलता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।