- Home
- Astrology
- Horoscope
- 26 मई को होगा चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर हो सकता है अशुभ प्रभाव, रहना होगा संभलकर
26 मई को होगा चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर हो सकता है अशुभ प्रभाव, रहना होगा संभलकर
उज्जैन. साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण 26 मई को लगने जा रहा है। ग्रहण का ज्योतिष महत्व भी माना जाता है। ग्रहण लगने से राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। इस बार का चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा, इसलिए इस चंद्रग्रहण में कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोगों पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है इसलिए इन राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। आगे जानिए चंद्रग्रहण का किन राशियों पर होगा अशुभ प्रभाव…

मिथुन राशि
चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण मिथुन राशि के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहनों से व्यवहार करते समय सतर्कता रखें अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
सिंह राशि
इस दौरान सिंह राशि के लोगों को अपने प्रेम संबंध को लेकर सावधान रहना होगा। चंद्रग्रहण के बुरे प्रभाव के कारण लव पार्टनर से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसके साथ ही माता-पिता के साथ व्यवहार करते हुए संयम बरतने की जरूरत है। किसी मामले को लेकर माता-पिता से भिन्नता हो सकती है।
कुंभ राशि
चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण कुंभ राशि के लोगों की सेहत खराब हो सकती है। इस दौरान सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही हर कार्य में सोचकर ही निर्णय लें। व्यवसाय में हानि का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि पर इस चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण करियर में परेशानियां आ सकती हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अलावा वृश्चिक राशि के लोग वाद-विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए जितना हो सके विवादों से बचकर रहें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।