- Home
- Astrology
- Horoscope
- बुध के राशि बदलने से कर्क राशि में बना बुधादित्य योग, इन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
बुध के राशि बदलने से कर्क राशि में बना बुधादित्य योग, इन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद
उज्जैन. 25 जुलाई, रविवार से बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क में आ चुका है। इस महीने में बुध देव दूसरी बार अपनी राशि बदल चुके हैं। कर्क राशि में बुध ग्रह सूर्य के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। यह योग कई मामलों में लाभकारी माना जाता है। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों पर अच्छे-बुरे प्रभाव डालेगा। हालांकि कुछ विशेष राशियों के लिए यह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आगे जानिए बुध का राशि परिवर्तन किन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा…

मेष राशि
इस राशि के लिए बुध का गोचर बेहद ही लाभकारी सिद्ध होने जा रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। परिवार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। इस अवधि में विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। आपको फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि
इस समय आपकी संवादशैली सबको प्रभावित करेगी। आप समाज के प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे, जिनसे आप अपने कामों निकलवाने में सफल होंगे। परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह गोचर कारोबार से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मिथुन राशि
इस दौरान वैवाहिक जीवन से लाभ होगा। ससुराल की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। गत दिनों से चली आ रहीं आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी। यदि आर्थिक निवेश के बारे में सोच रहें है तो फायदा होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।
धनु राशि
गोचर के शुभ प्रभाव से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस अवधि में विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। घर में पिताजी से रिश्ते बेहतर होंगे।
मीन राशि
गोचर के शुभ प्रभाव से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन संपत्ति के बढ़ने की संभावना है। वहीं परिवार में भी परिस्थितियां अनुकूल होंगी। इस अवधि में धन लाभ के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ का योग बनेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।