शत्रु ग्रह की राशि में आया बुध, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान, जानिए राशिफल से
उज्जैन. 28 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में आ चुका है। इस राशि में बुध 17 दिसंबर तक स्थित रहेगा। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है जो बुध का शत्रु ग्रह है। इस राशि में बुध बहुत सहज नहीं रहेंगे। बुध के इस राशि में होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए किस राशि पर कैसा होगा बुध के राशि परिवर्तन का असर…

मेष राशि
स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। उधार दिया पैसा अटक सकता है। आलस्य हावी रहेगा।
वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। यात्रा करने से बचें। दिखावे पर अधिक खर्च न करें।
कर्क राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। साझेदारी का बिजनेस न करें। संतान से जुड़ी चिंता खत्म होगी।
सिंह राशि
माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विवादों से दूर ही रहें तो अच्छा है। कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे।
कन्या राशि
छोटे भाइयों से मतभेद हो सकता है। नए काम की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू कॉल आ सकता है।
तुला राशि
पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। रोजगार के प्रयासों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे। उधार दिया पैसा मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं।
धनु राशि
काम का बोझ बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मकर राशि
आमदनी में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकते हैं।विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। मकान और वाहन के खरीदने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि
धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।