MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 4 से 25 जनवरी तक मकर राशि में रहेगा बुध, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव?

4 से 25 जनवरी तक मकर राशि में रहेगा बुध, किस राशि पर कैसा होगा इसका प्रभाव?

उज्जैन. 4 जनवरी, सोमवार की रात से बुध ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 25 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी को ये ग्रह वक्रीय हो जाएगा। धार्मिक दृष्टि से बुध को धन, वैभव, मान सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध का मकर राशि में जाना सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जानिए किस राशि पर कैसा होगा बुध के राशि परिवर्तन का असर…

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jan 05 2021, 01:17 PM IST| Updated : Jan 05 2021, 01:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाई बहनों से रिश्ते मधुर होंगे। विषम हालातों को पक्ष में लाकर स्थितियों को सामान्य करेंगे, हालांकि सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।

212

वृषभ राशि
दांपत्य रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है।

312

मिथुन राशि
इस समय अपने खर्चों में कटौती करें वर्ना आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। धन लाभ के लिए सही रणनीति बनाना जरूरी है। किसी सरकारी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।

412

कर्क राशि
अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकती है। समय आपके पक्ष में बना रहेगा।

512

सिंह राशि
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करनी होगी। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति को लेकर कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं।

612

कन्या राशि
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। संतान के साथ संबंधों में दूरियां आएंगी। किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें वर्ना मुश्किल में पड़ सकते हैं।

712

तुला राशि
आपके सुखों में वृद्धि हो सकती है। जीवन में सकारात्मकता आएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नई ज़मीन या संपत्ति में निवेश करने का फैसला लेने के लिए अनुकूल समय है।

812

वृश्चिक राशि
इस समय लिए गए फैसले भविष्य में सही साबित होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। पेट से संबंधित कोई इन्फेक्शन या नाक, कान, गले से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।

912

धनु राशि
बिजनेस में ग्रोथ होगी। ज़मीन, संपत्ति, सरकारी बांड और किसी पॉलिसी में निवेश के लिए अनुकूल समय है। रूका हुआ पैसा किसी के माध्यम में मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

1012

मकर राशि
वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बेवजह के विवाद में फंस सकते हैं। पैसों से जु़ड़े मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं।

1112

कुंभ राशि
बुध का गोचर अधिक भागदौड़ और खर्च करवाएगा। ऐसे में अपने लक्ष्य के प्रति आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। खर्चों में कटौती करें। पेट और पैर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं।

1212

मीन राशि
आय के साधन बढ़ेंगे। सहकर्मियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए बुध का गोचर अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved