- Home
- Astrology
- Horoscope
- Nag Panchami 13 अगस्त को: इस दिन बन रहे शुभ योगों का किस राशि पर क्या असर होगा, जानिए
Nag Panchami 13 अगस्त को: इस दिन बन रहे शुभ योगों का किस राशि पर क्या असर होगा, जानिए
सावन (Sawan 2021) मास भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में नागपंचमी (Nag Panchami 2021 ) का पर्व भी मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन नागों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन कार्य में सफलता देने वाले रवि योग के साथ मंगलकारी हस्त व चित्रा नक्षत्र का त्रिवेणी संयोग बनेगा। इस शुभ संयोग में कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से मुक्ति के साथ सुख-समृद्धि की कामना से नाग देवता का दूध से अभिषेक और पूजन करना शुभकारी रहेगा। इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानिए राशिफल…
| Published : Aug 11 2021, 12:09 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
इस राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है। इसके अलावा संतान पक्ष की उन्नति होगी। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।
इस राशि के लोगों के जीवन में आर्थिक समस्या चल रही है तो उसका समाधान होने की संभावना नजर आ रही है। नए काम की शुरूआत हो सकती है।
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर के बड़ों से वाद-विवाद न करें। इस पावन दिन पर इस राशि के लोग वासुकि नाग की पूजा करें।
आपकी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस अवसर पर आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।
इस राशि के लोग मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। इस मौके पर आपके रूके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना नजर आ रही है।
यात्रा का योग बन रहा है। आपके करियर में लाभ की भी संभावना नजर आ रही है। आपको धन लाभ भी हो सकता है।
आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अपने मन में किसी भी तरह का वहम न पालें। इस मौके पर भगवान शिव को जल अर्पित करें।
अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करेंगे। आप अधिक तनाव भी ले सकते हैं। लेकिन आपके जीवन साथी को लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं।
करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार में व्यस्तता रहेगी। धन की स्थिति में सुधार नजर आ रहा है।
मानसिक तनाव खत्म होगा। इस राशि के लोगों को धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। करियर में परिवर्तन की स्थिति साफ नजर आ रही है।
आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यर्थ की चिंता में न पड़ें। इस दौरान भगवान शिव जी को जल अर्पित करें।
नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग भी नजर आ रहे हैं। शिक्षा के मामलों में सफलता मिलेगी।