MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Navratri 2022: नवरात्रि में दिखाई दें ये 5 संकेत तो समझिए आपसे प्रसन्न हैं माता, दूर होने वाले हैं संकट

Navratri 2022: नवरात्रि में दिखाई दें ये 5 संकेत तो समझिए आपसे प्रसन्न हैं माता, दूर होने वाले हैं संकट

Navratri 2022: इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है, जो 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। इन पर्व के दौरान हर कोई माता की भक्ति में लीन रहता है और उनकी कृपा पाने के लिए उपाय भी करता है। 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Sep 28 2022, 11:21 AM IST| Updated : Sep 28 2022, 11:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

नवरात्रि के दौरान अगर किसी को सपने में देवी मां प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए उस पर माता की कृपा बनी हुई है। यदि देवी लक्ष्मी दिखाई दें तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। देवी नाचती हुई दिखाई दें तो समझिए आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है।

25

जो लोग नवरात्रि के दौरान माता की पूजा करते हैं, उन्हें कभी-कभी अपने आस-पास दैवीय शक्ति होने का आभास होने लगता है। ये आभास आपको बताता है कि देवी आपकी सेवा से प्रसन्न हैं और आपके ऊपर उनकी कृपा बनी हुई है। ऐसा होने पर आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।
 

35

उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान उल्लू दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। जिस व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान उल्लू दिखाई दे उसे धन लाभ होने के प्रबल योग बनते हैं, ऐसा ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है।
 

45

नवरात्रि के दिनों में सुबह घर से निकलते ही आपको देवी प्रतिमा या चित्र दिखाई दे तो इसे भी माता की कृपा का संकेत मानना चाहिए। अगर आप किसी खास काम के लिए जा रहे  हैं तो समझना चाहिए कि आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह भी बिना किसी परेशानी के पूरी हो जाएगी।
 

55

गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। घर से निकलते समय यदि सफेद गाय अपने बछड़े सहित रंभाती हुई दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए। ऐसे संकेत दिखाई दे तो समझना चाहिए आपकी हर इच्छा पूरी होने वाली है और संकट दूर होने वाले हैं।


ये भी पढ़ें-

Dussehra 2022: पूर्व जन्म में कौन था रावण? 1 नहीं 3 बार उसे मारने भगवान विष्णु को लेने पड़े अवतार

Navratri Upay: नवरात्रि में घर लाएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि

Navratri 2022: नवरात्रि में प्रॉपर्टी व वाहन खरीदी के लिए ये 6 दिन रहेंगे खास, जानें कब, कौन-सा योग बनेगा?
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved