- Home
- Astrology
- Horoscope
- 11 मार्च को बुध करेगा शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, जानिए कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?
11 मार्च को बुध करेगा शनि की राशि कुंभ में प्रवेश, जानिए कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?
उज्जैन. बुध ग्रह 11 मार्च को मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व भी है। इस दिन बुध का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर बुध का कैसा असर होने वाला है...

मेष
इस राशि के लोगों के लिए बुध लाभदायक रह सकता है। शिक्षा और बुद्धि के कामों में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृष
आपके लिए बुध शुभ रहेगा। बड़े कामों में भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से अटके काम पूरे होंगे।
मिथुन
इन लोगों को बुध की वजह से कामयाबी और सम्मान मिल सकता है। दैनिक कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन भविष्य में इन कामों से लाभ मिलेगा।
कर्क
आपके लिए चिंताजनक समय रह सकता है। भय बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान बहुत ज्यादा रखना होगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। लापरवाही न करें।
सिंह
इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों का प्रेम प्रसंग विवाह तक पहुंच सकता है। विवाह योग्य लोगों की शादी में रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
कन्या
इस राशि के लिए बुध लाभ की स्थितियां बनाएगा। पुरानी बीमारियां ठीक होने लगेंगे। आसपास के शत्रुओं से सतर्क रहें। सोच-समझकर काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।
तुला
इस राशि के लिए बुध सुख-शांति बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यवसाय बुध के कारण मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है। मित्रों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक
ये लोग माता का आशीर्वाद लेकर काम की शुरुआत करें। सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। काम बढ़ेंगे, लेकिन आपके लिए फायदेमंद रहेंगे।
धनु
मित्रों से और भाई-बहनों से मदद मिलेगी, इस मदद से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
मकर
इस राशि के लिए बुध सफलता दिलाने वाला रहेगा। धन-संपंत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कुंभ
इन लोगों के लिए किस्मत पक्ष में रहने वाली है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बाधाएं दूर होने लगेंगी।
मीन
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करें। बिना विचारे काम करेंगे तो हानि हो सकती है। धैर्य बनाए रखें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।