- Home
- Astrology
- Horoscope
- किन राशि के लोगों के बीच विवाह संबंध लंबे समय तक नहीं टिक पाते, होता रहता है विवाद
किन राशि के लोगों के बीच विवाह संबंध लंबे समय तक नहीं टिक पाते, होता रहता है विवाद
उज्जैन. सफल वैवाहिक जीवन के लिए ज्योतिष का खास योगदान होता है। अगर विवाह मित्र राशियों के लोगों के बीच हो, तो दोनों काफी खुशहाल जिंदगी व्यतीत करते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते हमारे यहां विवाह से पहले वर और वधु की कुंडली को मिलाया जाता है। वहीं अगर विवाह ऐसी राशियों के बीच हो जाए, जिनके मध्य जरा भी तालमेल नहीं बैठता तो जीवन में कई दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। आगे जानिए ऐसी राशियों के बारे में जिनके बीच विवाह करने से बचना चाहिए…

कर्क और सिंह
इन दोनों राशियों के बीच 36 का आंकड़ा है। कर्क राशि के लोग अपने साथी के करीब रहना पसंद करते हैं। उसके साथ उनका काफी लगाव होता है। वहीं सिंह राशि के लोग काफी स्वतंत्र विचार के होते हैं। इनके भीतर असुरक्षा की भावना सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दोनों राशि के लोग एक दूसरे से विपरीत स्वभाव रखते है। इनके एक होने पर सदा टकराव की स्थिति पैदा होती है।
कुंभ और मकर
इन 2 राशियों के लोग रिश्तों को निभाने में काफी आगे होते हैं। कुंभ और मकर राशि के लोग आपस में कई विपरीत गुण और धर्म रखते हैं। मकर राशि के लोग काफी भावुक मिजाज के होते हैं। वहीं कुंभ राशि के लोग फैसला लेने में व्यवहारिक होते हैं। दोनों का विपरीत स्वभाव ही दोनों के बीच टकराव का कारण बनता है। इसी वजह से इनके बीच के रिश्ते खत्म हो जाते हैं।
मिथुन और कन्या
ये दोनों राशि भी आपस में विपरीत स्वभाव रखती हैं। मिथुन राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। वहीं कन्या राशि के लोग काफी व्यवहारिक। इस कारण दोनों के गुण धर्म आपस में नहीं मिलते। एक साथ रहने पर दोनों राशियों के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वृषभ और तुला
वृषभ और तुला राशि के लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ये काफी ज्यादा समझदार और साफ दिल के माने जाते हैं। दोनों राशियों के लोग शुरुआती दौर में आपसी रिश्ते अच्छे से निभाते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे ये दोनों अपनी बात मनवाने के लिए जिद पर अड़ जाते हैं। ऐसे में इनके बीच ईगो की समस्या आ जाती है। यही कारण है, जिसके चलते दोनों के रिश्ते टूटने लगते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।