MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 9 फरवरी से उदय हो चुका है शनि, इन 6 राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

9 फरवरी से उदय हो चुका है शनि, इन 6 राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

उज्जैन. मनुष्यों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल देने वाला ग्रह शनि 9 फरवरी की रात से मकर राशि में उदय हो चुका है। शनि 7 जनवरी को अस्त हुआ था। 22 जनवरी को उन्होंने अपना नक्षत्र भी बदल लिया था। लगभग 33 दिन तक अस्त रहने के बाद शनि का उदय विशेष फल देने वाला रहेगा। शनि के उदय होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी 6 राशि वालों को शनि के उदय होने का शुभ फल प्राप्त होगा…

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Feb 11 2021, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

मेष राशि
शनि मेष राशि के कर्म भाव में उदय होंगे, जिससे इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से अटके हुए काम बन सकते हैं। निवेश से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों की परेशानी खत्म होगी। नौकरी में सहयोगी और अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे न सिर्फ अटके हुए काम पूरे होंगे बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
 

26

कर्क राशि
शनि के प्रभाव से बुद्धि व ज्ञान में वृद्धि होगी। जीवन में शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको शांति व राहत का अहसास होगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। बड़े लोगों से मेल-मुलाकात होगी, जिससे आपके सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं खत्म हो सकती है।
 

36

कन्या राशि
हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में आई कड़वाहट खत्म होगी और संतुष्टि व आनंद की प्राप्ति होगी। पॉजिटिव सोच कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को मजबूत करेगी। पुराने निवेश का फायदा इस समय आपको मिल सकता है। बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी।
 

46

वृश्चिक राशि
पुराने कर्जों से मुक्ति इस समय मिल सकती है। बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। सुख-सुविधाओं में अचानक वृद्धि हो सकती है। पैतृक व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है। किसी अनुभवी की सलाह फायदा पहुंचाएगी। छात्रों के लिए भी ये समय सुखदायी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही थीं, वह खत्म होंगी।
 

56

मकर राशि
ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन उसका फल भी आपको मिलेगा। धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। आने वाले समय लाभ के लिए कई अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। उचित निर्णय लेने से बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी। विवाह योग्य लड़के-लड़कियों के लिए योग्य प्रस्ताव आ सकते हैं।
 

66

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नए काम करने में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक दायरा पहले से बढ़ा होगा। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। किसी की मदद इस समय आप कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिसमें जीवनसाथी आपका सहयोग करेंगे।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved