- Home
- Astrology
- Horoscope
- 22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा शनि, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा शनि, इन 4 राशि वालों को मिलेंगे शुभ फल
उज्जैन. 22 जनवरी, शुक्रवार को शनि ग्रह उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रदेव हैं। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। किसी के लिए ये परिवर्तन शुभ तो किसी के लिए अशुभ रहेगा। आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा। जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियों और उनका राशिफल…

वृषभ राशि को होगा धन लाभ
शनि के नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बहुत ही शुभ परिणाम मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिल सकती है। आपकी राशि के लिए शनिदेव चांदी के पाए पर हैं, इसलिए शुभ ही शुभ होगा। आपके लिए बेहतरीन राजयोग भी बनाए हुए हैं। कोई भी नया काम शुरू करना चाहें तो देर न करें।
वृश्चिक राशि वालों मिलेगी सफलता
हर काम में आपको सफलता मिलेगी, हर तरह से आपके लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ सकता है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें।
धनु राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर
इस समय आपको शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, कार्यक्षेत्र में सरकारी सहायता मिल सकती है। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा। काफी दिनों का दिया गया उधार धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार में एकजुटता बनाए रखें।
मीन राशि वालों का हो सकता है प्रमोशन
धन, नौकरी और विरोधियों से आपको सफलता मिलेगी। शनिदेव आपके लिए अतिशुभ फल देंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सभी अरिष्टों का शमन करेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।