- Home
- Astrology
- Horoscope
- 22 जून को शुक्र करेगा शत्रु ग्रह की राशि कर्क में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ
22 जून को शुक्र करेगा शत्रु ग्रह की राशि कर्क में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ
उज्जैन. शुक्र ग्रह 22 जून, मंगलवार को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 17 जुलाई तक रहेगा। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा।

मेष राशि
धन-जायदाद में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय आप घर अथवा वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। माता जी को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का मन करेगा। आर्थिक रूप से आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलने के आसार होंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
आर्थिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। किसी को दिया गया धन वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। विदेशों में निवेश से भी लाभ मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों को संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस अवधि में आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी।
मकर राशि
जीवनसाथी से मधुर संबंध स्थापित होंगे। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वहीं नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। वहीं आर्थिक क्षेत्र में भी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। कला और रचनात्मकता के क्षेत्र में काम करने वालों को इस दौरान लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा की जाएगी।
मीन राशि
धर्म-कर्म के कार्य में आप रूचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप कुछ नया सीखना चाहते हैं तो वह भी आसानी से सीख सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्य में सफलता मिल सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।