MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • ग्रहों का राजा सूर्य 16 जुलाई को बदलेगा राशि, किसकी लाइफ में कैसा होगा इसका असर, जानिए

ग्रहों का राजा सूर्य 16 जुलाई को बदलेगा राशि, किसकी लाइफ में कैसा होगा इसका असर, जानिए

उज्जैन. 16 जुलाई, गुरुवार को ग्रहों का राजा सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। इसके बाद ये ग्रह 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। इसके बाद सूर्य सिंह राशि में जाएगा। कर्क राशि का स्वामी चंद्र है, जो कि सूर्य का मित्र है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का असर कैसा होने वाला है....

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 16 2020, 02:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
इस राशि के लिए सूर्य चतुर्थ हो जाएगा, इस वजह से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कई लाभ होंगे।
 

212

वृषभ राशि
आपके लिए सूर्य तृतीय रहेगा, ये लाभकारी स्थिति रहेगी। वाहन सुख मिल सकता है। परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा।
 

312

मिथुन राशि
इस राशि के लिए द्वितीय सूर्य समस्याओं को दूर करने वाला रहेगा। आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। सभी काम समय पर पूरे करने में सफल होंगे।
 

412

कर्क राशि
सूर्य अब इसी राशि में रहेगा। समय शुभ रहेगा। कोई बड़ी सफलता मिलगी। धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य में बढ़ोतरी होगी।
 

512

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए कर्क राशि का सूर्य द्वादश रहेगा, इस वजह से कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। समय आर्थिक रूप से बेहतर भी रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
 

612

कन्या राशि
एकादश सूर्य पक्ष का रहेगा। धन में वृद्धि होगी। कार्य तय समय पर पूरे होंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में मन लगेगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
 

712

तुला राशि
दशम सूर्य इन लोगों के लिए मुसीबतों में बढ़ोतरी करने वाला रहेगा। मित्रों से वाद-विवाद हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखने से हानि से बच सकते हैं।
 

812

वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए नवम सूर्य कार्य में बदलाव करने वाला रह सकता है। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का रह सकता है। मित्रों की मदद से बड़ा लाभ मिल सकता है।
 

912

धनु राशि
आपके लिए सूर्य अष्टम रहेगा। किसी बड़े काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन धन भी मिल सकता है। व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे।
 

1012

मकर राशि
इन लोगों के सप्तम सूर्य शुभ फल देने की स्थिति में रहेगा। बड़ी योजना में सफलता मिल सकती है। कार्य विस्तार होगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी।
 

1112

कुंभ राशि
इस राशि के लिए सूर्य षष्ठम रहने से चिंता बढ़ाने वाला समय रह सकता है। परिवार में समय सुखद रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में धैर्य रखें।
 

1212

मीन राशि
आपके लिए सूर्य की पंचम स्थिति अच्छी रहने वाली है। किसी बड़े काम को बनाने में सफलता मिल सकती है। मित्रों की वजह से लाभ मिल सकता है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved