ये 8 सपने दिखें तो समझ लीजिए आपको मिलने वाली है कोई बड़ी खुशी
उज्जैन. प्राचीन काल से चली आ रही मान्यताओं के अनुसार सपने आने वाले शुभ और अशुभ फलों के बारे में बताते हैं। कुछ सपने ऐसे हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि इनके दिखने का मतलब है घर में आने वाली है बड़ी खुशी। आइए जानते है कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में-
| Published : Dec 28 2020, 11:10 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
1. नाखून का बढ़ा हुआ देखना
अपने नाखून का बढ़ा हुआ देखना अच्छा शगुन माना जाता है। यह स्वप्न बताता है कि आपको कहीं से धन लाभ मिलेगा। निःसंतान दंपत्ति को संतान सुख का संकेत देता है यह स्वप्न।
2. आम का पेड़ देखना
अगर सपने में आप आम से लदे हुए पेड़ को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपके घर में खुश खबरी आने वाली है।
3. इमली खाते हुए देखना
सपने में ईमली खाते हुए देखने का मतलब है आपके घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।
4. छोटे बच्चो को खेलते हुए देखना
छोटे बच्चे को खेलते हुए देखने का मतलब है आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और संतान प्राप्ति का योग बनेगा।
5. सेब खाते हुए देखना
महिलाओं का सेब खाते हुए देखने का मतलब है कि खुशखबरी आने वाली है। वह मां बन सकती हैं। गोद में और फलों की टोकरी देखने का मतलब भी संतान प्राप्ति माना गया है।
6. दर्पण देखना
सपने में दर्पण देखने का मतलब है कि आपको जल्दी ही संतान सुख मिलेगा।
7. लाल फूल का दिखना
सपने में लाल फूल का दिखना अच्छा शगुन माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको संतान सुख मिलेगा।
8. हरा-भरा खेत देखना
सपने में हरा भरा खेत दिखना मतलब जीवन में हरियाली यानी धन और सुख का समय आने वाला है। यह सपना संतान प्राप्ति का भी सूचक माना जाता है।