- Home
- Astrology
- Horoscope
- 1 जून तक मिथुन राशि में रहेगा मंगल, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे होंगी परेशानियां
1 जून तक मिथुन राशि में रहेगा मंगल, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे होंगी परेशानियां
उज्जैन. 13 अप्रैल, मंगलवार की रात से मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर वृष से मिथुन में आ चुका है। इस राशि में मंगल 1 जून तक रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभफलदायक रहेगा तो किसी के लिए परेशानी खड़ी करेगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगल का राशि परिवर्तन…

मेष
आत्मविश्वास बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। समय पर चिकित्सक की राय अवश्य लें।
वृष
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। आंखों या पेट से जुड़ा रोग हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
मिथुन
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाद-विवाद से बचें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें।
कर्क
शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। छात्रों के लिए समय उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह
कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नए अनुबंध की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला
आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्य के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक
अचानक धन लाभ होने की संभावना है। भाई-बहन के बीच मतभेद हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु
आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
मकर
काम के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर सचेत रहें।
कुंभ
जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
मीन
नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव हो सकता है। संयम से काम लेंगे तो सब ठीक होगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।