MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • वेलेंटाइन डे स्पेशल: राशि से जानिए अपने पार्टनर के बारे में, कैसा है उनका लव नेचर?

वेलेंटाइन डे स्पेशल: राशि से जानिए अपने पार्टनर के बारे में, कैसा है उनका लव नेचर?

उज्जैन. हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसे प्रेम का इजहार करने का दिन कहा जाता है। प्रेम का पहला सबक होता है एक-दूसरे पर विश्वास करना। हर प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे के लव नेचर के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं होता। ज्योतिष के माध्यम से राशि अनुसार लव नेचर के बारे में जाना जा सकता है। आगे जानिए किस राशि के व्यक्ति के लव नेचर कैसा होता है…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 13 2021, 10:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

मेष राशि
ये जल्दबाजी में प्रेम करते हैं, पर इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिक पाता। ये रोमांटिक व्यक्तित्व के होते हैं। ये जितनी जल्दी किसी से प्रेम करते हैं, उतनी ही जल्दी उसे भूल भी जाते हैं। इनकी पर्सनेलिटी मर्दाना होती है, जिससे लड़कियां इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाती हैं।

212

वृष राशि
अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ये जीवनभर रिश्ता निभाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहता है। ये उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। इन्हें प्रेम संबंध बनाने में महारत हासिल होती है। ये प्रेम में काफी भावुक होते हैं।

312

मिथुन राशि
इस राशि के अधिकांश लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और अन्य प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं। ये किसी जगह बंधकर नहीं रह सकते, इनका मन इधर-उधर भटकते रहता है। इस राशि के लोगों के जीवन में कई प्रेम संबंध होते हैं। ये लोग दिलों से खेलना बखूबी जानते हैं।

412

कर्क राशि
अपने जीवन साथी की भावनाओं की कद्र करते हैं। अधिकांश कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है। ये लोग प्यार के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं।

512

सिंह राशि
ये भावुक और अपने जीवन साथी या प्रेमी के प्रति काफी वफादार भी रहते हैं। ये अपने प्रेम संबंध अंत तक निभाते हैं। ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं। सिंह राशि वालों को आदर्श प्रेमी कहा जा सकता है।

612

कन्या राशि
अपने जीवन साथी के प्रति इतना गहरा झुकाव होता है। अपनी इसी सोच के चलते ये अपने प्रेम संबंधों को गंभीरता से लेते हैं और अंत तक निभाते हैं। इन्हें अच्छे प्रेमियों के श्रेणी में रखा जा सकता है।इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत रिश्ते वाला होता है।

712

तुला राशि
दु:ख की परिस्थिति में इन्हें किसी मित्र या प्रेमी के साथ की जरूरत रहती है। इनके लिए प्रेम एक पवित्र बंधन होता है। इस राशि के लोगों की गिनती महानतम प्रेमियों में की जा सकती है, क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं।

812

वृश्चिक राशि
ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इनकी पर्सनेलिटी से लोग जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। ये अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

912

धनु राशि
ये लोग प्रेम में धोखा मिलने से दु:खी जरूर होते हैं, लेकिन जल्दी ही अपना नया साथी भी तलाश लेते हैं। ये सच्चे प्यार की तलाश में रहते हैं। इस राशि के लोग अच्छे प्रेमी होते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता। इन्हें हमेशा नए चेहरे आकर्षित करते हैं।

1012

मकर राशि
इस राशि के लोग एक बार जिसे अपना मान लेते हैं, उसके प्रति पूरी ईमानदारी रखते हैं, ये इनका सबसे खास गुण होता है। इस राशि के लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं। इन्हें अच्छे प्रेमियों की श्रेणी में रखा जा सकता है।

1112

कुंभ राशि
ये अपने जीवन साथी पर पूरा विश्वास रखते हैं। लेकिन कभी-कभी ये अपने साथी के प्रति लापरवाह भी हो जाते हैं। ये थोड़े मूडी होते हैं। इस राशि के प्रेमी भावुक और हर काम दिल से करने वाले होते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं।

 

1212

मीन राशि
वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो। ये जल्दी ही प्रेम में पड़ जाते हैं।इस राशि के लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved