- Home
- Astrology
- Horoscope
- सपने में देखें खुद का मुंडन होते हुए तो समझ लीजिए शुरू होने वाला है आपका बुरा समय
सपने में देखें खुद का मुंडन होते हुए तो समझ लीजिए शुरू होने वाला है आपका बुरा समय
उज्जैन. सपनों की अपनी एक अलग ही दुनिया है। कुछ लोग इसे भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। स्वपन ज्योतिष में भी शुभ-अशुभ सपनों के बारे में विसतार पूर्वक बताया है। आज हम आपको कुछ अशुभ सपनों के बारे में बता रहे हैं। मान्यता है कि इस तरह के सपने आना बुरा समय शुरू होने का संकेत होता है। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…
| Published : Dec 21 2020, 10:01 AM IST / Updated: Dec 21 2020, 10:04 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कौआ
यदि आपको भी सपने में कौआ नजर आता है तो यह काफी अशुभ होता है। सपने में कौआ दिखना किसी अशुभ घटना की ओर संकेत करता है।
यात्रा
सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखना काफी अशुभ होता है। जब कभी आप खुद को सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखते हैं उसके अगले दिन आपको यात्रा नहीं करनी चाहिए।
मुंडन करवाते हुए देखना
सपने में मुंडन करवाते हुए देखना काफी अशुभ होता है। यह सपना परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत देता है।
सूखे फूलों की माला
यदि आपको सपनों में कोई सूखे फूलों की माला पहनाता है तो यह काफी अशुभ होता है। सपनों में यह देखना बड़ा अपशकुन माना जाता है।
सफेद कपड़ा
सपने में सफेद कपड़ा देखना वियोग का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने देखने के बार आपको काफी सचेत रहने की जरूरत होती है।
गधे की सवारी
सपनों में यदि आप खुद को गधे की सवारी करते हुए देखते हैं तो यह मृत्यु का सूचक माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपका बुरा समय शुरू हो चुका है।