ग्रह दोष दूर करने के लिए सप्ताह में किस दिन कौन-सी चीज नहीं खाना चाहिए?
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में तिथि, नक्षत्र और वार के अनुसार कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से हमारी परेशानियां कम हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के अनुसार सप्ताह के 7 दिन 7 चीजें न खाने के बारे में भी जानकारी मिलती है। मान्यता है कि सप्ताह के वारों के अनुसार बताई गई इन चीजों का सेवन न करने पर हमेशा सेहत बनी रहती है और ग्रहों से संबंधित दोष भी दूर होते हैं। जानिए किस वार को कौन-सी चीज खाने से बचना चाहिए…

1. सोमवार को चीनी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसे चन्द्रमा का भोजन माना गया है।
2. मंगलवार को घी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।
3. बुधवार को हरी सब्ज़ी नहीं खानी चाहिए, बल्कि उसका दान करना चाहिए।
4. गुरुवार को दूध और केले का त्याग करना चाहिए। गरीबों में केले का दान करना चहिए।
5. शुक्रवार को खट्टी चीज़ों के सेवन से बचना चाहिए। ये सेहत के लिए अच्छा माना गया है।
6. शनिवार को तेल से बनी चीज़ें नहीं खानी चाहिए, बल्कि इनका दान करना चाहिए।
7. रविवार को नमक का सेवन नहीं करने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।