MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • रेअर PHOTS:जानें एक सीधी-सादी लड़की कैसे बनी 'बैंडिट क्वीन'

रेअर PHOTS:जानें एक सीधी-सादी लड़की कैसे बनी 'बैंडिट क्वीन'

भोपाल. चंबल के बिहड़ों से संसद तक का सफर तय करने वाली फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त, 1963 को उत्तर प्रदेश के जालौन में एक मल्लाह परिवार में हुआ था। मात्र 11 साल की उम्र में ही उनकी शादी करा दी गई थी। लेकिन उनके पति और परिवार द्वारा उन्हें छोड़ दिया गया था। जिसके उन्हें वक्त और हालात ने इतना मजबूर कर दिया कि फूलन को डाकूओं का रास्ता चुनना पड़ा।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 09 2019, 03:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
कहा जाता है कि फूलन देवी कठोर दिल वाली थीं। लेकिन इसके पीछे बहुत बड़ा कारण था। जानकारों की मानें तो उन्हें हालात ने बेंडिट क्वीन बनने पर मजबूर किया, जिससे फूलन को कठोर दिल का कहा जाने लगा। वक्त ने उन्हें इतना कठोर बना दिया कि बहमई में उन्होंने एक साथ 22 ठाकुरों को लाइन में खड़ा करके मार दिया था।
210
मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम कोशिश के बावजूद भी सभी उन्हें पकड़ने में नाकाम हुए थे। 1983 में इंदिरा गांधी की सरकार में समझौता किया गया कि उन्हें मृत्युदंड नहीं दिया जाएगा और ना ही उनके परिवार को कोई नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इन सभी शर्तों को मानते हुए फूलन देवी ने दस हजार समर्थकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
310
करीब 11 साल जेल में रहने के बाद फूलन को 1994 में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने रिहा कर दिया। ये रिहाई उस वक्त की गई थी, जब दलित उनके समर्थन में आ गए थे। उन्हें इस समुदाय के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। रिहाई के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म में अपना धर्म बदल लिया था।
410
1996 में फूलन ने उत्तर प्रदेश के भदोही सीट से लोकसभा चुनाव जीता और वे संसद पहुंची। 25 जुलाई , 2001 को दिल्ली आवास पर फूलन की हत्या कर दी गई। उनके परिवार में सिर्फ उनके पति उम्मेद सिंह हैं।
510
फूलन देवी के जीवन आधारित किताब भी लिखी गई है। जिसका नाम 'बैंडिट क्वीन: द स्टोरी ऑफ फूलन देवी' है। इसी किताब के नाम पर फिल्म भी बनाई गई है।
610
फूलन देवी की हत्या शेर सिंह राणा ने की थी। जिसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा गया था। हत्या के बाद शेर सिंह फरार हो गया था। इसके बाद उसने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए दावा किया कि अंतिम हिन्‍दू सम्राट पृथ्‍वीराज चौहान की समाधी ढूढंकर उनकी अस्थियां भारत लाने की कोशिश की थी।
710
फूलन देवी का हत्यारा शेर सिंह राणा ने बड़ा मलहारा जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश से 2008 में विधायक रहे राणा प्रताप सिंह की बेटी प्रतिमा के साथ पिछले साल शादी की थी।
810
फूलन देवी।
910
फूलन देवी सांसद के रूप में।
1010
फूलन देवी आत्मसमर्पण करते हुए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved