MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • खरगोन हिंसा पर एक्शन की तस्वीरें : रामनवमी पर जहां से बरसाए गए पत्थर, उन्हीं घरों पर सरकार ने चला दिया बुलडोजर

खरगोन हिंसा पर एक्शन की तस्वीरें : रामनवमी पर जहां से बरसाए गए पत्थर, उन्हीं घरों पर सरकार ने चला दिया बुलडोजर

खरगोन : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में रामनवमी (Ram Navami 2022) के दिन हुई हिंसा पर शिवराज सरकार ने जबरदस्त एक्शन लिया है। रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंकने वालों के घरों पर जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चला दिया है। आरोपियों के घरों और दुकानों को ढहा दिया गया है। सोमवार को शहर के संवेदनशील क्षेत्र छोटी मोहन टाकीज में भारी पुलिस बल तैनात कर सभी के मकान जमींदोज कर दिए गए। इस हिंसा के बाद से ही शहर के ज्यादातर इलाके छावनी में तब्दील हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। तस्वीरों में देखिए दंगाईयों पर एक्शन... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 11 2022, 06:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

रविवार को जो दंगा हुआ, उस पर 24 घंटे के अंदर ही सरकार ने एक्शन ले लिया। सोमवार को दंगाईयों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। दोपहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक टीम ने यह एक्शन शुरू किया।

210

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दंगाइयों के घर-दुकानों पर बुलडोजर तो चला ही है इसके साथ ही कुछ सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने का पता चलते ही उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि दंगे में शामिल चार शासकीय कर्मचारियों में से तीन की सेवा समाप्त कर दी गई है।

310

रामनवमी पर शोभायात्रा निकालने के दौरान सम्प्रदायिक विवाद हो गया था। जिसमे दंगाईयो ने पथराव, आगजनी की घटना की थी। रात तीन बजे तक कई जगह आगजनी हुई। रविवार रात करीब 9 बजे मामला शांत हुआ है लेकिन रात 12 बजे के बाद फिर हिंसा होने लगी। भीड़ ने आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में कई घर जला दिए। इस दौरान कुछ मकानों में लूटपाट भी की गई। 

410

बताया जा रहा है कि करीब  परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा।  मामला शांत करने पहुंची पुलिस के करीब 20 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।  SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एसपी को वीडियो कॉल कर उनका कुशलक्षेम जाना।

510

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) इस घटना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, इनको छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

610

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने दंगाइयों को कड़ी चेतावनी दी थी कि खरगोन में हिंसा करने वाले गुनहगारों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहां जिन घरों से पत्थर आए हैं, उन घरों को पत्थर का ढेर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज है और सांप्रदायिक सौहार्द को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
 

710

गृहमंत्री ने इसे टुकड़े- टुकड़े गैंग की साजिश बताया है। उनका कहना है उपद्रवी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वे अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए। ऐसे लोगों पर कड़ा एक्शन होगा।

810

गृहमंत्री के बयान के कुछ ही घंटों के अंदर पांच बुलडोजर मोहन टॉकीज इलाके में पहुंच गए। करीब 50 मकानों को चिह्नित कर उन्हें जमींदोज कर दिया गया। इंदौर कमिश्नर की माने तो अब तक 84 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

910

खरगोन में फिलहाल जिले के साथ भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों की पुलिस तैनात है। संवेदनशील इलाकों में आने पर मनाही है। आईजी समेत आला अफसर यहां निगरानी बनाए हुए हैं। संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्चिंग चल रही है।
 

1010

सरकार का कहना है कि सरकारी और निजी संपत्ति को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई भी इन्ही आरोपियों से की जाएगी। सरकार माहौल खराब करने वालों को नहीं छोड़ेगी। वहीं इस पर सियासत भी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें-MP के खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद एक्शन में शिवराज सरकार, दंगाइयों के घर पर चलाया बुलडोजर

इसे भी पढ़ें-जिस घर से पत्थर आए उसे पत्थरों का ढेर बना देंगे, रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने वालों को गृह मंत्री की चेतावनी


 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
Recommended image2
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
Recommended image3
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात
Recommended image4
पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Recommended image5
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved