MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • 2 साल का बच्चा बना चांद पर एक एकड़ जमीन का मालिक, बर्थडे पर पिता ने दिया खास गिफ्ट, देखें खूबसूरत तस्वीरें

2 साल का बच्चा बना चांद पर एक एकड़ जमीन का मालिक, बर्थडे पर पिता ने दिया खास गिफ्ट, देखें खूबसूरत तस्वीरें

सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सतना (Satna) जिले में एक शख्स ने अपने 2 साल के बेटे को बर्थडे पर खास गिफ्ट (Birthday Gift) दिया है। पिता ने चांद पर एक एकड़ जमीन का टुकड़ा (Plot on Moon) खरीद कर बेटे को खास गिफ्ट किया है। ये परिवार भरहुतनगर में रहता है। बच्चे के पिता बेंगलुरु (Bangalore) में एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर काम करते हैं। उन्हें ऑफिस में ही पता चला कि लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं फिर उन्होंने भी चांद में जमीन खरीदने का मन बना लिया। बेटे का 15 दिसंबर को बर्थडे था। इसी दिन बच्चे का जमीन का मालिकाना हक दिया गया है। आइए जानते हैं ये पूरा रोचक मामला....

3 Min read
Author : Udit Tiwari
| Updated : Dec 18 2021, 11:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सतना के भरहुतनगर में रहने वाले अभिलाष मिश्रा (Abhilash Mishra) बेंगलुरु में एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के तौर पर पदस्थ हैं। एक दिन उन्हें ऑफिस में पता चला कि लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं तो उन्होंने भी चांद में जमीन खरीदने का मन बनाया। इसके बाद जब उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि अमेरिका में एक ऐसी कंपनी है जो चांद पर जमीन बेचने का काम करती है।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

अमेरिका की लूना सोसाइटी इंटरनेशनल फर्म (Luna Society International Firm) चांद पर जमीन बेचने का दावा करती है। अभिलाष ने ईमेल की जरिए चांद पर जमीन बेचने वाली फर्म से संपर्क किया और उन्हें बताया गया कि चांद पर 12 साइट हैं, जहां पर अपनी मर्जी के मुताबिक जमीन खरीद सकते हैं। फर्म की वेबसाइट पर चांद की 12 लोकेशन दिखाई गईं, जिनके अलग-अलग एकड़ के हिसाब से भाव थे।

310

अभिलाष को लूनर अल्पस में एक साइट पसंद आई और उन्होंने अपने 2 साल के बेटे अव्यान मिश्रा (Avyan Mishra) के नाम पर एक एकड़ जमीन खरीदने की बात तय कर ली। इसके लिए उन्होंने बकायदा उसकी कीमत अदा की और इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम की फर्म ने रजिस्ट्री कर दी। 

410

इस फर्म ने जमीन खरीदी से संबंधित रजिस्ट्री, सर्टिफिकेट और कुछ दस्तावेज भी भेजें हैं।  अभिलाष बताते हैं कि 15 दिसंबर को बेटे अव्यान मिश्रा का जन्मदिन था। इसलिए उसे ये चांद का टुकड़ा बर्थडे पर गिफ्ट किया। 
 

510

इससे पहले अभिलाष ने इस बारे में  घर पर ना तो पत्नी श्वेता मिश्रा को कुछ बताया था और ना ही अपने मम्मी-पापा को। अभिलाष का कहना था कि वो अपने घर पर सरप्राइज देना चाहते थे। 

610

खास बात ये है कि चांद में खरीदे गए गए जमीन के टुकड़े का मालिकाना हक भी बेटे के बर्थडे 15 दिसंबर को ही मिला। जब इस बात का बेटे के बर्थडे वाले दिन पत्नी श्वेता को पता चला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 

710

अभिलाष का कहना है कि हमने अपने चांद से बेटे को चांद पर जमीन दी है। ये हमारे लिए बेहद गौरवपूर्ण है। इस जमीन के दस्तावेज अव्यान के जन्मदिन के दिन 15 दिसंबर से ही अस्तित्व में आए हैं। 

810

जमीन के अधिकार पत्र के साथ बेटे को चांद पर सिटिजनशिप भी मिली है। फिलहाल, अभिलाष के मम्मी-पापा भी बेटे के इस खास गिफ्ट से बेहद खुश नजर आए।

910

देश में चांद पर जमीन खरीदने वालों में मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2018 में चांद पर जमीन खरीदी थी। सुशांत ने भूमि इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।

1010

 सुशांत की यह जमीन चांद के 'सी ऑफ मसकोवी' में है। उन्होंने यह जमीन 25 जून 2018 को अपने नाम करवाई थी। इसके साथ ही ओडिशा के ढेंकानाल जिले के निवासी पेशे से इंजीनियर साजन ने भी चांद पर जमीन खरीदी है। 38 हजार में इस युवक ने चांद पर पांच एकड़ जमीन खरीदी थी।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

UT
Udit Tiwari
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
खेती-किसानी करने वालों के लिए खुशखबरी! CM मोहन यादव सरकार ने बनाया ये बड़ा प्लान
Recommended image2
Chhindwara Balram Krishi Mahotsav: छिंदवाड़ा के स्वीट कॉर्न पर मोहन यादव सरकार का बड़ा प्लान, तैयार होगा नया राष्ट्रीय बाजार
Recommended image3
MP में किसानों, जंगलों और शहरों को क्या मिला? CM मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले
Recommended image4
IAS Rakesh Agrawal Murder Case: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भोपाल लाते समय शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
Recommended image5
Now Playing
Jabalpur से पहली बार AIRLIFT होगा HEART! किसके सीने में धड़केगा नरेंद्र रजक का दिल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved