MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • ये हैं 10 पॉलिटिकल भाई बहन, जानिए अब कैसा है रिश्ता

ये हैं 10 पॉलिटिकल भाई बहन, जानिए अब कैसा है रिश्ता

मध्यप्रदेश. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाना वाला त्योहार रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। त्योहार की धूम पूरे देश में है। सभी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसे मौके पर आपको राजनीति के उन भाई-बहनों के बारे में बता रहे हैं, जिनके नाम हर व्यक्ति की जुबान पर चर्चा में रहते हैं। 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 14 2019, 10:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
माधव राव सिंधि‍या और वसुंधरा राजे आपस में भाई-बहन होते हुए भी अलग-अलग थे। माधव राव सिंधि‍या कांग्रेस में तो राजमाता वि‍जय राजे सि‍धि‍यां भाजपा में। अलग-अलग पार्टी होने के चलते दोनों लोगों में वैचारि‍क मतभेद भी थे। असहमति होने के बावजूद दोनों लोगों में काफी प्रेम रहा। माधव राव सिंधि‍या की मौत के बाद भी वसुंधरा के कमरे में उनकी बड़ी तस्‍वीर लगी हुई है।
210
धर्मेन्‍द्र यादव व संध्‍या यादव दोनों मुलायम सिंह यादव के दूसरे भाई अभयराम यादव के बच्चे हैं। 2004 में सीएम रहते हुए मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ा और जीता। बाद में यह सीट अपने भतीजे धर्मेंद्र यादव के लिए खाली कर दी। उस वक्त धर्मेन्‍द्र ने 14वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद बनने का रिकार्ड बनाया। धर्मेन्‍द्र यादव वर्तमान में बदायूं से सांसद हैं, जबकि संध्‍या यादव मैनपुरी से जि‍ला पंचायत अध्‍यक्ष हैं। दोनों लोग देश के सबसे बड़े राजनीति‍क परि‍वार से ताल्‍लुक रखते हैं।
310
विजया लक्ष्मी नेहरु पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं। वि‍जया लक्ष्‍मी नेहरू पंडि‍त की शादी रणजीत सीताराम पंडि‍त के साथ हुई थी। वि‍जया लक्ष्‍मी केबिनेट मंत्री बनने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं। 1937 में वो संयुक्त प्रांत की प्रांतीय विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं और स्थानीय स्वशासन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त की गईं। 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनने वाली विश्व की पहली महिला थीं और राज्यपाल और राजदूत जैसे कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहीं। उन्होंने इन्दिरा गांधी द्वारा लागू आपतकाल का विरोध किया था और जनता दल में शामिल हो गई थीं। नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित के शौक बहुत खर्चीले थे। एक बार वह शिमला के सर्किट हाउस में ठहरीं। वहां रहने का बिल 2500 रुपए आया। वह बिल का भुगतान किए बगैर वहां से चली आईं, तब हिमाचल प्रदेश नहीं बना था और शिमला पंजाब का हिस्सा होता था। जि‍सके बाद नेहरू ने पांच कि‍श्‍तों में पंजाब सरकार को बकाया पैसा चुकाया था।
410
2 जून, 1995 को बसपा द्वारा सपा सरकार से समर्थन वापस लि‍ए जाने के बाद मायावती के साथ गेस्‍ट हाउस कांड हुआ। इस कांड में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। मायावती ने अपने आप को बचाने के लिए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लगभग 9 घंटे बंधक बने रहने के बाद बीजेपी नेता लालजी टंडन ने अपने समर्थकों से साथ वहां पहुंचकर मायावती को वहां से सुरक्षित निकाला। इस घटना के बाद 22 अगस्‍त 2012 से मायावती, लालजी टंडन को अपना भाई मानने लगीं। इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में मायावती बीजेपी के समर्थन से प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। लेकि‍न यह रि‍श्‍ता ज्‍यादा दि‍नों तक नहीं चल पाया।
510
देश के अग्रणी राजनीति‍क परि‍वार से राहुल गांधी और प्रि‍यंका गांधी आते हैं। इनके पि‍ता स्‍व. राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री रह चुके हैं। देश में टेक्‍नोलॉजी के वि‍स्‍तार में उनका अहम रोल माना जाता है। राहुल गांधी पर जब भी कोई मुसीबत आती है तो प्रि‍यंका उनकी ढाल बन कर खड़ी हो जाती हैं। प्रि‍यंका गांधी अभी तक सोनि‍या और राहुल के लि‍ए उनके संसदीय क्षेत्र में इलेक्‍शन कैंपेनर के तौर पर काम कर चुकी हैं।
610
राहुल महाजन और पूनम महाजन दोनों भाजपा के दि‍ग्‍गज नेता स्‍व. प्रमोद महाजन के पुत्र एवं पुत्री हैं। प्रमोद महाजन की मौत के बाद राहुल को भाजपा में इसलि‍ए शामि‍ल नहीं कि‍या गया क्‍योंकि उनके उपर ड्रग्‍स लेने के आरोप थे। भाजपा ने राहुल की जगह पुनम महाजन को राजनीति में इंट्री दी। वर्तमान में पूनम महाराष्‍ट्र के मुम्‍बई उत्‍तर-मध्‍य से सोलहवीं लोकसभा की सांसद थीं।
710
तेजस्‍वी यादव और मीसा भारती आपस में भाई-बहन होने के साथ ही लालू प्रसाद यादव के पुत्र-पुत्री हैं। 2015 के वि‍धानसभा चुनाव में मीसा भारती को आरजेडी का प्रबल उत्‍तराधि‍कारी माना जाता था। लेकि‍न मीसा भारती ने अपने आगे भाई तेजस्‍वी यादव को न सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि चुनावी रणनीति भी तैयार की। मीसा भारती के प्रयासों की देन है कि तेजस्‍वी यादव चुनाव जीतने के बाद डि‍प्‍टी सीएम बन गए थे। वहीं मीसा भारती राज्‍यसभा के लि‍ए र्नि‍वाचि‍त हुई थीं।
810
उमर अब्‍दुल्‍ला और सारा पायलट आपस में भाई-बहन हैं। सारा जम्‍मू कश्‍मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्‍दुल्‍ला की बेटी हैं। उमर अब्दुल्लाह जम्मू कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सारा को लंदन में सचि‍न पायलट से पढ़ाई के दौरान प्‍यार हुआ। 2004 में पारि‍वारि‍क वि‍रोध के बीच शादी की। शादी के बाद सचि‍न-सारा की जोड़ी देश की खुबसूरत जोड़ियों में जानी जाती है। हालांकि इस शादी से रिश्तों में दरार तो आई थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।
910
सुषमा स्‍वराज और उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू दोनों भाजपा से हैं। 2014 लोकसभा चुनाव से पहले सुषमा स्‍वराज, लाल कृष्‍ण आडवाणी के खेमे से मानी जाती थी। सरकार बनने के बाद मोदी के करीबि‍यों में शामि‍ल वेंकैया नायडू ने सुषमा स्‍वराज को नंबर तीन की कुर्सी दि‍लाने में मदद की। इसके बाद सुषमा स्‍वराज और वेंकैया नायडू के बीच रि‍श्‍ते भाई-बहन के हो गए और सुषमा उन्हें राखी बांधने लगीं। इनके रिश्ते काफी अच्छे रहे थे। दुख का बात ये है कि सुषमा स्वराज इस दुनिया में नहीं रहीं। 6 अगस्त को सुषमा का निधन हो गया था। उनके देहांत से वेंकैया नायडू काफी उदास रहे। पहली बार ऐसा होगा जब उनकी कलाई सूनी रहेगी।
1010
वरुण गांधी और प्रि‍यंका गांधी दोनों रि‍श्‍ते में भाई बहन हैं। वैचारि‍क मतभेदों के चलते वरुण गांधी की मां मेनका गांधी भाजपा से जुड़ी हुई हैं। वरुण को लेकर एक बार इलेक्‍शन के दौरान प्रि‍यंका ने कहा था अच्‍छा लड़का है, लेकि‍न गलत लोगों के साथ है। वहीं इलेक्‍शन कैंपेन के दौरान वरुण गांधी अपने परि‍वार पर हमला न बोल कर रि‍श्‍ते को बचाने के चक्‍कर में रहते हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र
Recommended image3
Haridwar Sant Sammelan: CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर, सिंहस्थ-2028 को मिली शुभकामनाएं
Recommended image4
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
Recommended image5
MP के सागर में भयानक हादसाः स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्टाफ नर्स दीपशिखा चाधर का मर्डर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved