MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • हॉर्न सुनकर जब हड़बड़ा उठी यह पटवारी...किसी ने सोचा भी नहीं होगा इतना भयानक मंजर दिखेगा

हॉर्न सुनकर जब हड़बड़ा उठी यह पटवारी...किसी ने सोचा भी नहीं होगा इतना भयानक मंजर दिखेगा

शिवपुरी, मध्य प्रदेश. कहते हैं मौत का कोई भरोसा नहीं। वो कब और किस रास्ते से आ जाए, कोई नहीं जानता। फिर भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है। यह हादसा यही बताता है। कहने को तो टैंकर के ड्राइवर ने इस महिला पटवारी को सतर्क करने हॉर्न बजाया था, लेकिन उसकी आवाज सुनकर वो हड़बड़ा गई और टैंकर के नीचे आ गई। गलती टैंकर के ड्राइवर की भी रही, जो स्टीयरिंग पर काबू नहीं रख सका। दिल दहलाने वाला यह एक्सीडेंट (shocking road accident) पोहरी-मोहना रोड पर अमरौदी गांव के पास पचीपुर में हुआ। 27 साल की ऋतु गुप्ता पुत्री मदनलाल गुप्ता बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से हल्का खरई डाबर के लिए निकली थीं। पोहरी से 20 किमी दूर उनकी स्कूटी सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे वे संतुलन खो बैठीं। इसी बीच पीछे से आ रहे टैंकर ने हॉर्न बजा दिया। इससे ऋतु ने घबराकर अपनी स्कूटी लेफ्ट के बजाय राइट साइड में मोड़ दी। इसके बाद टैंकर उनके ऊपर से निकल गया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 01 2020, 10:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ऋतु गुप्ता का चयन पटवारी के लिए 2 साल पहले ही हुए था। परिवार में उनका एक छोटा भाई है। इससे पहले वे अपने पिता के साथ ग्वालियर में रहती थीं। ट्रेनिंग के बाद वे बैराड़ तहसील के खरई डाबर हल्के में पदस्थ हुई थीं। महिला ने चार महीने पहले ही स्कूटी चलाना सीखी थी।

आगे पढ़ें मायके से बेटी निकली, लेकिन क्या मालूम था कि ससुराल पहुंचने से पहले मिलेगी कलेजा चीरने वाली खबर
 

27

सोनीपत, हरियाणा. ट्रैक्टर के ड्राइवर की लापरवाही ने एक हंसती-खेलती जिंदगी तबाह कर दी। पति के साथ मायके से ससुराल लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दम्पती बाइक पर सवार थे। कुंडली थाना पुलिस के अनुसार, खटकड़ निवासी संदीप शर्मा की राई कस्बे की धनावा निवासी पूनम से फरवरी 2019 में ही शादी (wedding) हुई थी। पूनम अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को संदीप उसे लेने आया था। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जीटी रोड स्थित कुंडली के पास रॉडियो ड्राइव मॉल के पास ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी थी।

आगे पढ़ें...बैडमिंटन खेलते हुए कॉक दूर जा गिरी, मासूम उसे उठाने जैसे ही झुका...मौत बनकर आ गई पड़ोसी की कार

37

जयपुर, राजस्थान. तेज रफ्तार अकसर हादसों को जन्म देती है। इस हादसे में 7 साल के मासूम को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ गई। बच्चा घर के बाहर बैडमिंटन खेल रहा था, तभी फॉरच्यूनर गाड़ी ने उसे कुचल दिया। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने बच्चे को कुचलने के बाद बिजली के पोल को टक्कर मारी। इससे वो भी उखड़ गया। हादसा करधनी इलाके में निवारू रोड स्थित सरस्वती नगर में 23 सितंबर को हुआ था। फॉरच्यूनर ड्राइवर का ध्यान न मालूम कहा था कि उसे 20 फीट दूर खेल रहा बच्चा भी नहीं दिखा। घायल बच्चे शिवराज सिंह उर्फ हनी को आरोपी अपनी दूसरी गाड़ी से एक निजी अस्पताल लेकर गया। वहां से उसे कांवटिया अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत की खबर सुनकर आरोपी अपनी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी लेकर भाग गया। आगे देखें इसी घटना की तस्वीरें...

47

हादसे के बाद बच्चे के परिजनों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया। शिवराज के चाचा हरिसिंह ने आरोपी सुरेश यादव के खिलाफ करधनी थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।  आगे देखें इसी घटना की तस्वीरें...

57

बच्चे का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया। शिवराज अपनी माता-पिता की इकतौली संतान था। वह पहली कक्षा का स्टूडेंट था। बच्चे के पिता रोहिताश सिंह एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करते हैं। आगे देखें इसी घटना की तस्वीरें...

67

हादसे के बाद गली बच्चे के खून से सन गई। दूर उसकी चप्पलें पड़ी थीं। यह देखकर लोगों की रूह कांप उठी। आगे देखें इसी घटना की तस्वीरें...
 

77

बच्चे के दादा पृथ्वी सिंह ने बताया कि वे मूलरूप से झुंझुनूं के चिड़ावा स्थित सुल्ताना गांव के रहने वाले है। हालांकि यहां 15 साल से रहते आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM मोहन यादव से स्विस सांसद की मुलाकात, उद्योग-स्वच्छ ऊर्जा और पर्यटन सहयोग पर चर्चा
Recommended image2
MP Mukhyamantri Banner: CM मोहन यादव ने NCC कैडेट्स को सम्मानित किया, युवाओं से विकास में आगे आने का आह्वान
Recommended image3
महिला ने बीच-बाजार अपने ई-रिक्शा में क्यों लगा दी आग-WATCH VIDEO
Recommended image4
WhatsApp Wedding Scam: शादी कार्ड पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली, CM के करीबी ने भी की गलती
Recommended image5
CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved