- Home
- States
- Maharastra
- किसी फिल्मी स्टंट सी कैफे में जा धंसी कार, ऐसे उड़े परखच्चे कि कार में फंसा रह गया शख्स
किसी फिल्मी स्टंट सी कैफे में जा धंसी कार, ऐसे उड़े परखच्चे कि कार में फंसा रह गया शख्स
मुंबई. दिल दहलाने वालीं ये तस्वीरें अलर्ट करती हैं। तेज रफ्तार अकसर मौत को बुलावा देती है। यह हादसा सोमवार देर रात क्रॉफर्ड मार्केट में हुआ। यह तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदते हुए जनता कैफे में जा धंसी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही गंभीर घायल हुए। एक्सीडेंट के बाद एक धमाके सी आवाज आई। लोग पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में कार सवार को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। आगे देखें कुछ तस्वीरें...

इस हादसे में घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैसे ही कार कैफे में घुसी, लोगों की चीखें निकल पड़ीं। देखते ही देखते वहां भगदड़ मच गई।
इस हादसे में फुटपाथ पर बैठा मोहम्मद हनीफ नामक शख्स भी घायल हुआ। वो समीप के किसी दूसरे कैफे में वेटर है।
इस हादसे में घायल नदीम आदिल अंसारी नामक शख्स फुटपाथ पर बालो की क्लिप बेचने का काम करता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस घटना का पता लगा रही है कि आखिर यह हादसा किस वजह से हुआ।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।