- Home
- States
- Maharastra
- महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के घर बजेगी शहनाई, ताज होटल में होगी भव्य शादी..जानिए कौन है उनकी होने वाली बहू
महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के घर बजेगी शहनाई, ताज होटल में होगी भव्य शादी..जानिए कौन है उनकी होने वाली बहू
मुंबई (महाराष्ट्र)). शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, इन दिनों महाराष्ट्र में बॉलीवुड स्टार से लेकर राजनीतिक घरानों की शादियां चर्चा में बनी हुई हैं। शिवसेना सांसद संजय राऊत, (Sanjay Raut) कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole), मंत्री गुलाबराव पाटिल (Gulab Raghunath Patil) के बाद अब खबर सामने आई है कि राज्य में सत्ताधारी पार्टी यानि ठाकरे परिवार (thackeray family) के घर भी शादी की शहनाई बजने वाली है और यह हाई प्रोफाइन वेडिंग फाइव स्टार होटल ताज में होगी। जिसमें सेलिब्रिटी से लेकर राजनेता शामिल होंगे। आइए जानते हैं कौन हैं ठाकरे परिवार की होने वाली बहू...
| Published : Dec 08 2021, 11:34 AM IST / Updated: Dec 08 2021, 01:51 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल की बेटी अंकिता पाटिल ठाकरे परिवार की बहू बनने जा रही हैं। आंकिता की शादी निहार ठाकरे के साथ होने जा रही है। निहार निहार शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के दिवंगत बेटे बिंदु माधव ठाकरे के बेटे हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के भाई माधव ठाकरे के बेटे हैं निहार। हालांकि यह बात अलग है कि निहार राजनीति में ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। वह मुंबई में एडवोकेट के तौर पर काम कर रहे हैं।
निहार ठाकरे और अंकिता पाटिल की शादी इसी महीने 28 दिसंबर को मुंबई के ताज होटल में ये शादी होगी। इस भव्य शादी में राजनीति से लेकर बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने की अंशका जताई जा रही है।
बता दें कि महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और पूर्व सहाकारिता मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा शामिल हुए हैं। उन्होंने 2019 में भाजपा में की सदस्यता ली थी। वह पुणे की इंदापुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वो 1995 से 2014 तक सभी राज्य सरकारों में मंत्री के रुप में काम कर चुके हैं।
ठाकरे परिवार की बहू सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अपने राजनीतिक कार्यक्रम और अन्य लोगों के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
वहीं निहार की होने वाली दुल्हन यानि ठाकरे परिवार की बहू अंकिता पाटिल वर्तमान में पुणे (Pune) जिला परिषद की सदस्य हैं और इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन की निदेशक भी हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे निहार के सगे चाचा हैं और मनसे प्रमुख राज ठाकरे चचेरे चाचा हैं। बीजपी नेता हर्षवर्धन पाटिल ने राज ठाकरे के घर जाकर शादी का न्योता दिया। शादी की सारी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
इस तस्वीर में पुणे (Pune) जिला परिषद की सदस्य अंकिता पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ नजर आ रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ठाकरे परिवार के होने वाली बहू अंकिता पाटिल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) की सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के साथ Supriya Sule अंकिता पाटिल और साथ में अंकिता की सहेलियां।